Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को बनाया ग्राहक, 500 रुपये में तय किया जिस्मफरोशी का सौदा; उसके बाद...

    By Sonu RanaEdited By: Geetarjun
    Updated: Tue, 21 Nov 2023 10:14 PM (IST)

    छावला थाने के पुलिसकर्मी ने नकली ग्राहक बन छावला थाना क्षेत्र में सड़क किनारे चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ कर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। महिलाओं की पहचान रेवला खानपुर की ममता और नीतू के रूप में हुई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। महिलाएं राहगारों को अश्लील इशारे करती थीं इसके बाद इसका खुलासा हुआ।

    Hero Image
    दिल्ली में महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को बनाया ग्राहक, 500 रुपये में तय किया जिस्मफरोशी का सौदा (प्रतीकात्मक फोटो)।

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। छावला थाने के पुलिसकर्मी ने नकली ग्राहक बन छावला थाना क्षेत्र में सड़क किनारे चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ कर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। महिलाओं की पहचान रेवला खानपुर की ममता और नीतू के रूप में हुई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि छावला थाना पुलिस को जानकारी मिली थी कि छावला में बीएसएफ कैंप के पास झटीकरा मोड पर गंदे नाले के पास महिलाएं रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को अश्लील इशारे करती हैं। उन्हें पास बुलाती हैं और देह व्यापार के लिए फुसलाती हैं। इसके बाद आरोपित महिलाओं को पकड़ने के लिए पुलिस कर्मियों ने एक टीम बनाई। टीम में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी शामिल थे।

    महिलाओं ने अश्लील इशारे करके बुलाया

    टीम के हेड कांस्टेबल को नकली ग्राहक बनाकर व 500 रुपये के नोट का नंबर लिखकर अपने पास रखा गया। वह नोट हेड कांस्टेबल को देकर उन महिलाओं के पास भेजा गया और टीम के अन्य सदस्य पास में ही छिप गए। जब वह पैदल चल रहे थे तो उन्हें महिलाओं ने अश्लील इशारे करके अपने पास बुलाया।

    महिलाओं ने 500 रुपये में बात की पक्की

    इसके बाद जिस्मफरोशी के लिए एक हजार रुपये की मांग की गई और 500 रुपये में बात पक्की की गई। हेड कांस्टेबल का इशारा मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची व दो महिलाओं ममता व नीतू को पकड़ लिया। जब महिला पुलिस कर्मियों ने उनकी तलाशी ली तो एक महिला से वो 500 रुपये का नोट मिला, जो हेड कांस्टेबल को देकर भेजा गया था। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

    ऑटो चालक करते हैं इंतजार

    सूत्रों के अनुसार, देह व्यापार करने वाली महिलाएं बस रूट नंबर 818, 829 व 845 की बसों में सवार होकर आती हैं। वह नंगली डेरी व आसपास के इलाके में उतरती हैं। यहां पर उनके रोज की तरह पहले से ही बुक किए गए ऑटो चालक उनका इंतजार करते रहते हैं।बस से उतरते ही ये ऑटो चालक उन्हें लेकर गंदे नाले पर चले जाते हैं।यहां पर वह देह व्यापार करती हैं।

    लोगों से की जाती है लूटपाट

    सड़क किनारे देह व्यापार करने वाली महिलाएं पूरा गैंग बनाकर चलती हैं।वह पहले पैदल जाने वाले लोगों को अश्लील हरकतें करके अपने पास बुलाती हैं। फिर देह व्यापार के लिए फुसलाती हैं। लोग जब उनके जाल में फंस जाते हैं तो उसकी जेब से मोबाइल, पर्स व अन्य कीमती सामान निकाल लिया जाता है। फिर लोगों को वह वापस देने के नाम पर हजारों रुपये की मांग की जाती है।

    ये भी पढ़ें- Delhi Crime: दिल्ली के पश्चिम विहार में युवक को चाकू घोंपकर मार डाला, आरोपितों की तलाश में पुलिस

    इसी तरह चार पहिया वाहन चालकों को भी महिलाएं इशारा करके रुकवाती हैं। फिर वह दुष्कर्म का आरोप लगाने की धमकी देकर कार को सुनसान इलाके में रुकवा लेती हैं। पीछे से उनकी गैंग के लोग आते हैं तो कार चालकों से लूटपाट कर ले जाते हैं। शर्म की वजह से वह इस बारे में कोई शिकायत भी नहीं देते।