Delhi Patna Vande Bharat: छठ पर अब आसानी से पटना जा सकेंगे बिहार के लोग, स्पेशल वंदे भारत चलाने की तैयारी में रेलवे
Delhi Patna Special Vande Bharat पटना के लिए अभी नियमित वंदे भारत चलाने की घोषणा तो नहीं हुई है लेकिन जल्द ही विशेष वंदे भारत में यहां के यात्रियों को यात्रा करने का मौका मिल सकता है। त्योहार की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे दिल्ली से पटना के बीच इस ट्रेन को चलाने की तैयारी कर रहा है। इससे वातानुकूलित श्रेणी के यात्रियों को लाभ होगा।

संतोष कुमार सिंह, नई दिल्ली। Delhi Patna Special Vande Bharat: पटना के लिए अभी नियमित वंदे भारत चलाने की घोषणा तो नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही विशेष वंदे भारत में यहां के यात्रियों को यात्रा करने का मौका मिल सकता है। त्योहार की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे दिल्ली से पटना के बीच इस ट्रेन को चलाने की तैयारी कर रहा है। इससे वातानुकूलित श्रेणी के यात्रियों को लाभ होगा।
त्योहार के दिनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। सबसे ज्यादा भीड़ पूर्व दिशा की ट्रेनों में है। राजधानी हो या अन्य मेल एक्सप्रेस किसी में जगह नहीं है। दीपावली व छठ के समय यात्रियों की संख्या और बढ़ेगी। इसे ध्यान में रखकर रेलवे प्रशासन विशेष ट्रेनों की घोषणा कर रहा है।
45 स्पेशल ट्रेनें चलाने की हो चुकी है घोषणा
दिल्ली से अबतक 45 विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा हो चुकी है जिसमें 90 प्रतिशत से ज्यादा पूर्व दिशा के लिए है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि प्रत्येक श्रेणी के यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। वातानुकूलित से लेकर अनारक्षित ट्रेनें चलाने की घोषणा की जा रही है। इसी कड़ी में विशेष वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना है।
इस समय दिल्ली से वाराणसी, कटड़ा, अंब अंदौरा (हिमाचल प्रदेश), अजमेर, देहरादून व रानी कमलापति (भोपाल) के लिए छह वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। सभी सप्ताह में सिर्फ छह दिन चलती हैं, इसलिए विशेष ट्रेन चलाने के लिए रेक उपलब्धता में परेशानी नहीं होगी।
दीपावली से छठ के बीच तीन विशेष वंदे भारत पटना के लिए चलाने की संभावना तलाशी जा रही है। राजधानी एक्सप्रेस से नई दिल्ली से पटना की यात्रा लगभग 11.30 की है। वंदे भारत से लगभग दस घंटे में यह दूरी तय होगी। नियमित वंदे भारत में सबसे अधिक दिल्ली से वाराणसी के बीच आठ घंटे की यात्रा है।
यह भी पढ़ें- Chhath Special Train: दानापुर और मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए चलेगी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और शेड्यूल
पिछले वर्ष भी चली थी विशेष राजधानी
पिछले वर्ष दीपावली व छठ के समय दिल्ली से पटना के लिए विशेष राजधानी एक्सप्रेस चलाई गई थी। इस बार भी विशेष राजधानी ट्रेन चलाने की योजना है, जिसकी जल्द घोषणा की जाएगी।
रिपोर्ट इनपुट- संतोष कुमार सिंह
यह भी पढ़ें- दिवाली और छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने की 4 स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।