विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Metro ने 5 महीने में 16वीं बार किया लाखों यात्रियों को परेशान, नोएडा-दिल्ली रूट सबसे ज्यादा प्रभावित

By Jagran NewsEdited By: JP Yadav
Published: Thu, 06 Oct 2022 08:05 AM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2022 08:12 AM (IST)

Delhi Metro News दशहरा के दिन यात्रियों को ब्लू लाइन पर द्वारका सेक्टर 21 से इलेक्ट्रानिक सिटी नोएडा के बीच ...और पढ़ें

दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन कारिडोर पर फिर आई परेशानी। फाइल फोटो साभार डीएमआरसी
दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन कारिडोर पर फिर आई परेशानी। फाइल फोटो साभार डीएमआरसी

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली-एनसीआर के 30 लाख से अधिक लोगों की लाइफलाइन दिल्ली मेट्रो में तकनीकी खराबी आने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। तकरीबन हर सप्ताह किसी न किसा मेट्रो रूट पर लोगों को दिक्कत आ ही जाती है, जिससे लोगों को दिक्कत आती है। बहरहाल, बृहस्पतिवार सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो सेवाएं सामान्य हैं। इससे पहले दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन कारिडोर पर ओएसई (ओवर हेड इक्विपमेंट) का कैटेनरी वायर टूटने से बुधवार सुबह तीन घंटे मेट्रो का परिचालन प्रभावित रहा। 

10 बजे के करीब सामान्य हुआ परिचालन

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अनुसार सुबह व्यस्त समय में 9.45 बजे परिचालन सामान्य हो गया। पिछले करीब पांच माह में मेट्रो में परिचालन प्रभावित होने की यह 16वीं घटना है। खास बात यह है कि इसमें परिचान प्रभावित होने की करीब 44 प्रतिशत अकेले ब्लू लाइन पर हुई हैं।

दिक्कत की वजह से मेट्रो से उतरना पड़ा यात्रियों को

ब्लू लाइन पर करीब पांच माह में विभिन्न कारणों से परिचालन प्रभावित होने की सात घटनाएं हुई हैं। जिसमें तीन घटनाएं ओएचई से संबंधित उपकरण टूटने के कारण हुई हैं। इसमें बुधवार को अक्षरधाम से मयूर विहार फेज एक मेट्रो स्टेशन के बीच हुई घटना भी शामिल है। सुबह 6.45 बजे अक्षरधाम से मयूर विहार फेज एक मेट्रो स्टेशन के बीच के बीच ओएचई का वायर टूटने के कारण द्वारका सेक्टर 21 से इलेक्ट्रानिक सिटी नोएडा की ओर जा रही मेट्रो अचानक रुक गई। इस वजह से यात्रियों को मेट्रो से नीचे उतारना पड़ा।

16 मेट्रो स्टेशनों पर यात्री हुए परेशान

यात्री मेट्रो ट्रैक व एलिवेटेड कारिडोर के रेलिंग पर पैदल चलकर मयूर विहार फेज एक स्टेशन तक पहुंचे। इस दौरान यमुना बैंक से नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन के बीच कुछ देर मेट्रो का परिचालन ठप रहा। बाद में यमुना बैंक से नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन के बीच सिंगल लाइन पर मेट्रो का परिचालन हुआ। डीएमआरसी का कहना है कि द्वारका सेक्टर-21 से यमुना बैंक सेक्शन तक एक लूप में अप और डाउन दोनों तरफ से मेट्रो का नियमित परिचालन हुआ।

तकनीकी कर्मचारियों ने किया ठीक

दूसरे लूप में नोएडा सेक्टर-16 से नोएडा इलैक्ट्रोनिक सिटी के बीच मेट्रो का सामान्य परिचालन किया गया। इसके अलावा यमुना बैंक से नोएडा सेक्टर-16 सेक्शन के बीच सिंगल लाइन परिचालन जारी रखते हुए दूसरे ट्रैक के ओएचई के वायर को तकनीकी कर्मचारियों ने ठीक किया। ओएचई का वायर टूटने पर ब्लू लाइन के स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर परिचालन प्रभावित होने की उद्घोषणा की गई।

मेट्रो के लिए लोगों को करना पड़ा लंबा इंतजार 

दूसरी ओर केतन तायल नामक यात्री ने ट्वीट कर कहा कि मयूर विहार स्टेशन पर उन्हें मेट्रो के लिए 20 मिनट इंतजार करना पड़ा। रंजन गुप्ता नामक एक अन्य यात्री ने कहा कि नोएडा इलेक्ट्रानिक सिटी रूट पर मेट्रो की सेवा खराब है। 50 मिनट तक मेट्रो का इंतजार करने के बाद जब उन्हें मेट्रो नहीं मिली तो उन्होंने कैब लेने का फैसला किया और 265 रुपये भुगतान करना पड़ा। अमित सेठ नामक यात्री ने मेट्रो स्टेशनों पर इसकी उद्धोषणा नहीं होने से यात्रियों को सही समय पर इसकी सूचना नहीं मिल पाई।

बिहार में एक मंदिर के 'साधु' का सच सामने आया तो चौंक गई उत्तर प्रदेश पुलिस, पढ़िये- 5 करोड़ी चोर का कारनामा

Winter Action Plan: दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए 158 स्माग गन और 142 वाटर स्प्रिंकलर्स लगाने की तैयारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।