Metro Dance Video: काले सूट में लगाए ठुमके, लड़कियों के डांस की वीडियो बनाते दिखे युवक
Metro Dance Video दिल्ली मेट्रो में दो लड़कियों का काले सूट में डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लड़कियों के इस अचानक डांस को देखकर मेट्रो में सवार यात्री भी हैरान रह गए। कुछ यात्रियों ने इस डांस का मजा लिया जबकि कुछ नाराज भी दिखे। आगे पूरी खबर के साथ वीडियो भी देखिए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में लड़कियों के डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दिल्ली मेट्रो के अंदर सीट को लेकर लड़ाई-झगड़े व डांस के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।
युवकों ने बनाया डांस का वीडियो
बता दें कि इस बार मेट्रो के अंदर दो लड़कियां काले सूट में ठुमके लगाती दिखाई दे रही हैं। वायरल वीडियो में लड़कियां डांस कर रही हैं और कुछ युवक उनका वीडियो बना रहे हैं।
एक महिला ने भी कैमरे में कैद किया डांस
उधर, डांस को देखकर एक महिला ने भी अपने फोन का कैमरा ऑन किया और वीडियो बनाने लगी। इस बीच दोनों लड़कियां बेफ्रिक होकर डांस करती रही।
View this post on Instagram
रील बनाने के चक्कर में किसी भी हद तक जा रहे युवा
आज के इस दौर में युवाओं को रील बनाने की ऐसी लत लग गई है कि वे किसी भी हद तक जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन अश्लीलता वाले वीडियो भी वायरल होते हैं। कोई मेट्रो तो कोई अन्य जगहों से वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर वायरल करते हैं।
मेट्रो में दो लड़कियों ने काले सूट में लगाए ठुमके
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दो लड़िकयां भरी मेट्रो के अंदर ठुमके लगाती दिख रही हैं। वहीं, मेट्रो में सवार यात्री भी अचानक से लड़कियों का डांस देखकर हैरान रह गए। इस दौरान कई युवाओं ने अपने मोबाइल में भी लड़कियों के डांस को कैद किया।
कुछ यात्री दिखाई दिए नाराज
उधर, कुछ यात्री इन लड़कियों के डांस को लेकर नाराज दिखाई दिए तो कुछ ने डांस का जमकर मजा लिया। हालांकि, ऐसे कारनामे में दिल्ली मेट्रो में आए दिन देखने को मिलते रहते हैं।
ऐसा ये पहला मामला नहीं
बता दें कि हाल ही दिल्ली के इंडिया गेट पर एक मॉडस का तौलिये में डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कुछ घंटों में ही हजारों लोगों ने लाइक्स किया था। यह मॉडल तौलिये और चप्पल में डांस करती नजर आई थी।
यह भी पढ़ें- 'रात के 3 बजे एक्स को भेजा मैसेज...' Malaika Arora से ब्रेकअप के बाद Arjun Kapoor ने स्वीकार की ये बात
कोलकाता की यह मॉडल उस समय सुर्खियों में आई थी, जब दुर्गा पूजा पंडाल में शॉर्ट कपड़े पहन कर पहुंची थी। इसको लेकर सोशल मीडिया पर जंग भी छिड़ गई थी। आज कल लोग फेमस होने के लिए तरह-तरह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।