विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'रात के 3 बजे एक्स को भेजा मैसेज...' Malaika Arora से ब्रेकअप के बाद Arjun Kapoor ने स्वीकार की ये बात

Published: Wed, 27 Nov 2024 10:31 AM (GMT+05:30)

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो चुका है। दोनों ने ऑफिशियली तो कुछ नहीं बोला लेकिन उनके पोस्ट ...और पढ़ें

अर्जुन कपूर करते थे मलाइका अरोड़ा को मैसेज
अर्जुन कपूर करते थे मलाइका अरोड़ा को मैसेज

HighLights

  1. मलाइका अरोड़ा से अलग हुए अर्जुन
  2. सिंघम अगेन में निभाया खलनायक का किरदार
  3. रात में एक्स को मैसेज करते थे अर्जुन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लगभग छह साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अलग हो गए। सिंघम अगेन के प्रमोशन के दौरान अर्जुन कपूर ने इस बात को स्वीकार करते हुए बताया कि अब वो सिंगल हैं। हालांकि मलाइका अरोड़ा ने इस मामले पर अब तक कुछ नहीं बोला है।

अलग होने के बावजूद दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत के समय भी अर्जुन कपूर बराबर एक्ट्रेस के साथ उनके बुरे वक्त में मौजूद रहे। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने ऐसी बात बोली है जिससे शायद हर ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड रिलेट कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें: Malaika Arora ने रिलेशनशिप स्टेटस पर सुना दिया फैसला! क्रिप्टिक पोस्ट देख घुम जाएगा दिमाग

होस्ट ने अर्जुन कपूर से किया सवाल

मैशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू में अर्जुन ने बताया कि वो रात के तीन बजे अपनी एक्स को मैसेज किया करते थे। दरअसल एक्टर से इंटरव्यू में सवाल किया गया कि क्या उन्होंने कभी किसी को लेट नाइट टेक्सट किया है। इस पर अर्जुन पूछते हैं कि क्या ये एक जेनरालज सवाल है। होस्ट के हां कहने पर अर्जुन इसे स्वीकारते हुए कहते हैं कि हां उन्होंने ऐसा किया है। ऑडियंस की तरफ अड्रेस करते हुए उन्होंने कहा, 'इधर कौन है, जो झूठ बोल रहा है कि कभी एक्स को मेसेज नहीं किया है?'

साल 2018 से कर रहे थे डेट

बता दें कि अर्जुन कपूर ने राज ठाकरे की दीवाली पार्टी में अपना रिलेशनशिप स्टेटस फिर से सिंगल रखा था। ऑडियंस मलाइका का नाम लेकर उन्हें टीज कर रही थी जब एक्टर ने कहा था कि रिलेक्स, अभी सिंगल हूं। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर को आखिरी बार रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में खलनायक की भूमिका में देखा गया था। अर्जुन और मलाइका ने साल 2018 में डेट करना शुरू किया था और साल 2019 में सोशल मीडिया पर इसे ऑफिशियल भी किया था।

हालांकि बीते कुछ समय से इनके बीच दूरियां आने लगीं। जब अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर भी मलाइका अरोड़ा नजर नहीं आईं तो इनके अलग होने की अफवाह और तेज हो गई। वहीं अर्जुन कपूर से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा किसी मिस्ट्री मैन को डेट कर रही हैं। उनकी सोशल मीडिया पोस्ट से अक्सर ऐसा हिंट मिलता रहता है।

यह भी पढ़ें: Arjun Kapoor: इस गंभीर बीमारी की चपेट में Singham Again के 'डेंजर लंका', बोले- 'शरीर का हो रहा है नुकसान'