Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Malaika Arora ने रिलेशनशिप स्टेटस पर सुना दिया फैसला! क्रिप्टिक पोस्ट देख घुम जाएगा दिमाग

    Malaika Arora relationship status मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिश्ते को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बने ही रहते हैं। दोनों ने एक दूसरे को कई साल तक डेट किया। हालांकि अब दोनों के बीच का रिश्ता खत्म होता दिख रहा है। इस बात को खुद एक्टर ने दिवाली पार्टी के दौरान कंफर्म किया था। अब महीने भर बाद मलाइका अरोड़ा ने भी रिश्ते का सच बता दिया है।

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh Updated: Mon, 25 Nov 2024 06:03 PM (IST)
    Hero Image
    मलाइका अरोड़ा ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Malaika Arora relationship status: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ की अपडेट से अक्सर ही फैंस का अटेंशन चुरा लेती हैं। अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस अक्सर ही क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करती रहती हैं। फैंस उनसे जुड़ी छोटी से छोटी अपडेट जानने के इंतजार में रहते हैं। इसी कड़ी में अब मलाइका ने अपने रिश्ते का हाल बयां कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है मलाइका का रिलेशनशिप स्टेटस?

    मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। वो अपने अकाउंट के जरिए अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट्स फैंस तक पहुंचाती हैं। अर्जुन कपूर के ब्रेकअप ऐलान करने के बाद हर कोई सोच रहा था कि एक्ट्रेस कब अपने रिश्ते का सच शेयर करेंगी।

    Photo Credit- Instagram

    हाल ही में उन्हें किसी अनजान शख्स  के साथ स्पॉट भी किया गया था। अब उन्होंने सबके सवालों का जवाब एक साथ अपने लेटेस्ट पोस्ट में दे दिया है। इस पोस्ट में मलाइका ने बताया है कि फिलहाल वह सिंगल हैं या फिर मिंगल?

    3 ऑप्शन में से किस पर किया एक्ट्रेस ने क्लिक?

    मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा है, ‘मेरा रिलेशनशिप स्टेटस इस वक्त…’ इसके बाद 3 ऑप्शन दिए गए हैं, 1. रिलेशनशिप में, 2. सिंगल और 3. हे हे हे… मलाइका ने तीसरे ऑप्शन पर टिक करते हुए मजाकिया अंदाज में हर किसी को कंफ्यूज कर दिया। पोस्ट के जरिए अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस अब अर्जुन कपूर के साथ तो रिलेशनशिप में नहीं हैं।

    ये भी पढ़ें- 'आप अभिषेक नहीं हो...', Abhishek Bachchan की फिल्म देख पिता अमिताभ बच्चन बने ढाल, लिख दिया लंबा चौड़ा पोस्ट

    2019 में किया था रिलेशनशिप कंफर्म

    मलाइका ने अरबाज खान से साल 2017 में तलाक हो गया था। तलाक के कुछ साल बाद उनकी लाइफ में अर्जुन कपूर की एंट्री हुई। दोनों को कई जगह साथ में स्पॉट किया जाने लगा। साल 2019 में लव बर्ड्स ने अपना रिलेशनशिप कंफर्म किया था।

    Photo Credit- Instagram

    एक्स कपल की गिनती  इंडस्ट्री के हॉट कपल्स में होने लगी थी। यहां तक की फैंस दोनों की शादी के इंतजार में थे पर ऐसा हुआ नहीं। पिछले दिनों जब मलाइका के पिता अनिल मेहता का निधन के वक्त अर्जुन को घर पर देखा गया था जो एक दोस्त की तरह उन्हें सांत्वना देने पहुंचे थे।

    ये भी पढ़ें- Throwback: 'मुझे गोली मार देंगे,' जब Raveena Tandon ने राजनीति में एंट्री को लेकर दिया था शॉकिंग बयान