विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi MCD Election: दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतदान आज, 1349 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Sun, 04 Dec 2022 12:16 AM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2022 06:13 AM (IST)

Delhi Municipal Corporation Election 2022 दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले मतदाताओं को सुबह आठ बजे मतदान शुरू होगा ...और पढ़ें

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतदान आज, 1349 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर
दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतदान आज, 1349 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। आखिर वह अवसर आ ही गया है, जब मतदान करके पांच वर्ष के लिए अपना क्षेत्र का पार्षद चुनना है। इसके लिए दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले मतदाताओं को सुबह आठ बजे मतदान शुरू होगा, जबकि साढ़े पांच बजे तक मतदान करना है। दिल्ली में 13638 मतदान केंद्र हैं। वहीं, इसमें से 68 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं और 68 पिंक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

आदर्श मतदान केंद्रों में सेल्फी प्वांइट से लेकर मतदाताओं को बैठने की व्यवस्था होगी। वहीं मतदान केंद्र की साज-सज्जा भी अलग तरीके की गई हैं। इसके अतिरिक्त पिंक मतदान केंद्र पर मतदान कराने वाले सभी कर्मियों में महिला होगी। मतदान की पर्ची और पहचान पत्र के साथ मतदाता वहां पर मतदान कर सकते हैं।

मतदाताओं के बारे में आंकड़ा

रविवार को होने वाले मतदान के लिए 1,45,05, 358 मतदाता हैं। इसमें 7893418 पुरुष मतदाता हैं जबकि 6610879 महिला मतदाता हैं। अन्य श्रेणी में आने वाले मतदाताओं की संख्या 1061 है। 95458 मतदाता पहली बार मतदान में हिस्सा लेने जा रहे हैं। वहीं, 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 229 है। जबकि 80 से 100 वर्ष की आयु के बीच के मतदाताओं की संख्या 2.04 लाख के करीब है।

EVM में वीवीपैट की सुविधा नहीं होगी

इस मतदान में 1349 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के बाद सभी की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। 56 हजार ईवीएम का उपयोग हो रहा है। इसमें जो ईवीएम उपयोग होगी, उसमें वीवीपैट की सुविधा नहीं होगी। दिल्ली के तीनों निगमों के एकीकरण के बाद यह पहला चुनाव हैं जो एकीकृत निगम के 250 पार्षद चुनने के लिए हो रहा है।

एकीकरण के बाद पहरी बार हो रहा चुनाव

वर्ष 2017 का चुनाव तीन निगमों का हुआ था। ऐसे में अप्रैल में यह चुनाव होना था, लेकिन एकीकरण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद यह नहीं हुआ। वार्डों के परिसीमन और आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह चुनाव हो रहा है। जहां राज्य चुनाव आयोग ने कोशिश की है कि लोग शत प्रतिशत मतदान के लिए आगे आए। इसके लिए आयोग की तरफ से विभिन्न चुनावी जागरुकता अभियान भी चलाए गए हैं।

इसमें दिल्ली मेट्रो से लेकर सार्वजनिक स्थलों पर जागरुकता अभियान चलाए गए हैं। बाक्सदिल्ली वासियों के पास रिकार्ड बनाने का है मौका दिल्ली नगर निगम के चुनाव में दिल्ली के मतदाताओं के पास रिकार्ड बनाने का अवसर है।

ये भी पढ़ें- Delhi MCD Election: दिल्ली पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में की पेट्रोलिंग, कल होगा 250 वार्डों पर मतदान

अभी तक अधिकतम सिर्फ 54 प्रतिशत हुआ है मतदान

दिल्ली नगर निगम में अधिकतम 54 प्रतिशत के करीब मतदान हुआ है। ऐसे में अगर सभी मतदाता मतदान के लिए आगे आए तो वह रिकार्ड बना सकते हैं। राज्य चुनाव आयुक्त डा. विजय देव ने कहा कि यह अवसर अपना पंसद का पंसदीदा प्रतिनिधि चुनने का है।ऐसे में मतदान करने अवश्य आए। उन्होंने मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान की अपील की है।

कुल वार्ड- 250

अनूसूचित जाति के लिए कुल आरक्षित वार्ड- 42

अनुसूचित जाति (महिला) के लिए आरक्षित वार्ड- 21

अनूसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड- 21

महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड- 104

सामान्य- 104

ये भी पढ़ें- Delhi MCD Election: दिल्ली में रविवार को बाजार खुलेंगे या बंद रहेंगे, जानिए क्या है उद्योग जगत का फैसला

कुल मतदाता- 1,45,05, 358

पुरुष मतदाता- 7893418

महिला मतदाता- 6610879

ट्रांसजेंडर- 1061

80 से 100 वर्ष के आयु के मतदाता- 2,04,301

100 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाता- 229

पहली बार मतदान करने वाले मतदाता- 95458

मतदान केंद्र (2017)- 13138

मतदान केंद्र (2022)- 13638

  • 56000 ईवीएम का मतदान में उपयोग होगा
  • एक लाख कर्मी मतदान में कार्य करेंगे
  • 40 हजार पुलिस कर्मी मतदान ड्यूटी पर रहेंगे
  • 170 अर्धसैनिक बलों की टुकड़िया सुरक्षा में तैनात होंगे
  • 3356 हैं संवेदनशील मतदान केंद्र
  • 1349 प्रत्याशी है मैंदान में
  • 709 हैं महिला प्रत्याशी और 640 हैं पुरुष प्रत्याशी