Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi MCD Election: दिल्ली पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में की पेट्रोलिंग, कल होगा 250 वार्डों पर मतदान

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Sat, 03 Dec 2022 09:47 PM (IST)

    Delhi MCD Election 2022 दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतदान 4 दिसंबर यानी रविवार को होना है। शुक्रवार शाम को 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया राजनीतिक पार्टियों और प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी।

    Hero Image
    दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों पर कल होगा मतदान।

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election 2022) के लिए मतदान 4 दिसंबर यानी रविवार को होना है। शुक्रवार शाम को 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया, राजनीतिक पार्टियों और प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। दिल्ली में 13,665 बूथ केंद्र बनाए गए हैं, जहां मतदान होना है। दिल्ली पुलिस ने शनिवार शाम को संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बूथों पर सीसीटीवी भी लगा दिए गए हैं। साथ ही बुजुर्गों को दिव्यांगों के लिए ट्राइ साइकिलें भी भेजी जा रही हैं। नगर निगम चुनाव मतदान के लिए राउज ऐवन्यू स्थित सर्वोदय बाल विद्यायल को पिंक बूथ बनाया गया है।

    सेंटर दिल्ली की डीसीपी श्वेता चौहान ने बताया कि हमने यह सुनिश्चित करने के लिए पैदल गश्त की कि कल एमसीडी चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से हों। मध्य क्षेत्र में 200 से अधिक मतदान परिसर और लगभग 700 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से 54 गंभीर रूप से संवेदनशील हैं।

    कल 1439 प्रत्याशियों की किस्मत होगी पेटी में बंद

    चार दिसंबर को मतदान के बाच सात दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। दिल्ली के कुल 250 वार्डों पर 1439 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। नगर निगम चुनाव की आचार संहिता चार नवंबर को लागू हुई थी, जबकि सात नवंबर को चुनाव अधिसूचना के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। 14 नवंबर तक चली नामांकन की प्रक्रिया और नामांकन पत्रों की जांच के बादप्रत्याशियों ने अपना-अपना प्रचार कर जनता से वोट की अपील की।

    सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

    दिल्ली में नगर निगम चुनाव के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के बेहद कड़े बंदोबस्त किए हैं। पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने शनिवार को तमाम आला अधिकारियों के साथ शनिवार को पूरी दिल्ली में सभी रेंज के एक-एक बूथ पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस की तैयारियों को लेकर संतुष्टि जाहिर की है।

    84,000 जवान सुरक्षा के लिए तैनात

    सुरक्षा व्यवस्था में 84,000 दिल्ली पुलिस, पारा मिलिट्री व होम गार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। पूरी दिल्ली को हाई अलर्ट कर दिया गया है। दिल्ली की सभी सीमाओं पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था में दिल्ली पुलिस के 55 हजार, सीआरपीएफ, एसएसबी, आइटीबीपी व बीएसएफ की 108 कंपनियां यानी करीब 8,000 जवान और होम गार्ड के 21,000 जवान तैनात किए गए हैं।

    होम गार्ड में सबसे अधिक उत्तर प्रदेश से 11, 000, राजस्थान के 3,000, हरियाणा के 26,00 और दिल्ली होम गार्ड के 4,000 जवान लगाए गए हैं। गुजरात व हिमाचल प्रदेश में भी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में निगम चुनाव के लिए केवल चार पारा मिलिट्री से ही दिल्ली पुलिस को जवान मुहैया कराए गए हैं।

    ये भी पढ़ें- Delhi MCD Election: मनीष सिसोदिया ने एक बार फिर किया BJP पर हमला, कहा- भाजपा ने दिल्ली को कचरे के ढेर में बदला

    दिल्ली पुलिस के जवानों की शनिवार रात से ही लगा दी गई ड्यूटी

    पैरा मिलिट्री व होम गार्ड तो बीते एक दिसंबर को ही सभी जिले व बूथों पर तैनात कर दिए गए थे। दिल्ली पुलिस के जो 55, 000 जवान सीधे तौर पर चुनाव से जुड़े हैं, उनकी शनिवार रात सभी बूथों पर ड्यूटी लगा दी गई। दिल्ली में 13,665 बूथ बनाए गए हैं जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे। मुस्लिम बाहुल्य व सघन आबादी वाले इलाके में 493 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जिसमें 3360 बूथों को अति संवेदनशील व संवेदनशील घोषित किया गया है।

    सुबह 8 बजे से मतदान

    उक्त केंद्रों पर सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए गए हैं। उक्त बूथों पर हर तरह के हालात से निपटने के बाद पुलिस पूरी तरह तैयार है। उक्त बूथों पर कोई गड़बड़ी नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित जिले व थाने को चौकस कर दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों की उक्त बूथों पर विशेष नजर रहेगी। पुलिस अधिकारी का कहना है कि रविवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो जाएगा जो शाम 5.30 तक चलेगा।

    शाम साढे पांच बजे मतदान केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे। उसके बाद अंदर पंक्ति में खड़े मतदाता ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे। पुलिस आयुक्त ने सभी जिले के डीसीपी को निर्देश दिया है कि वे जिले में लगातार गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहें।

    सभी थानाध्यक्ष अपने अपने इलाके में पूरी चौकसी बरतें। कहीं भी शराब व पैसे न बंट पाए। अगर इस तरह की शिकायत मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करें। स्पेशल ब्रांच को भी पूरी दिल्ली पर नजर रखने को कहा गया है।