Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi MCD Election: पूर्वांचलियों को लुभाने में जुटी भाजपा, मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ उतरे मैदान में

    By Santosh Kumar SinghEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Thu, 01 Dec 2022 03:39 PM (IST)

    राजधानी दिल्ली में पूर्वांचल के लोगों की संख्या बढ़ने के साथ ही उनकी राजनीतिक अहमियत भी बढ़ी है। नगर निगम चुनाव में इनका समर्थन प्राप्त करने के लिए सभी पार्टियां हरसंभव कोशिश कर रही हैं। पुरबिया नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने के साथ उन्हें महत्व दिया जा रहा है।

    Hero Image
    भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार के लिए मनोज तिवारी, रवि किशन व दिनेश लाल निरहुआ को उतारा है। (फोटो जागरण)

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी दिल्ली में पूर्वांचल के लोगों की संख्या बढ़ने के साथ ही उनकी राजनीतिक अहमियत भी बढ़ी है। सभी पार्टियां इन्हें अपने साथ जोड़ना चाहती है। नगर निगम चुनाव में इनका समर्थन प्राप्त करने के लिए सभी पार्टियां हरसंभव कोशिश कर रही हैं। पुरबिया नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने के साथ ही प्रचार में उन्हें महत्व दिया जा रहा है। भाजपा भी अपनी चुनावी नैया पार लगाने के लिए इन्हें साधने में जुटी हुई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार से अपने पुराने संबंध याद कर इनसे भाजपा को समर्थन देने की अपील कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार के लिए मनोज तिवारी, रवि किशन व दिनेश लाल निरहुआ को उतारा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    80  वार्डों में निर्णायक भूमिका निभाएंगे बिहार और झारखंड के लोग

    रोजी रोटी की तलाश में दिल्ली पहुंचने वाले पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखंड के लोग अब यहां के राजनीतिक समीकरण को बनाने बिगाड़ने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे तो सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में इनकी उपस्थिति है, लेकिन 16 विधानसभा क्षेत्रों और लगभग 80 निगम वार्डों में यह निर्णायक स्थिति में हैं। भाजपा भी यह समझती है कि चुनावी राह आसान करने के लिए इनका साथ जरूरी है। यही कारण है कि पार्टी ने वर्ष 2016 में उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद और भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी को दिल्ली भाजपा की कमान सौंपी थी। भाजपा नेताओं का कहना है कि इस प्रयोग का पार्टी को कुछ लाभ मिला है। इस चुनाव में उनका समर्थन मिल सके इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। भाजपा ने 33 वार्डों में पूर्वांचल से जुड़े लोगों को उम्मीदवार बनाया है। इनमें से नौ प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा के पदाधिकारी हैं।

    चुनाव में गूंज रहा छठ पूजा का मुद्दा

    पार्टी के नेता इन लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ने के लिए छठ पूजा का मुद्दा उठा रहे हैं। आरोप लगा रहे हैं कि केजरीवाल सरकार ने छठ व्रत करने वालों की समस्याएं दूर नहीं की। जेपी नड्डा भी पिछले दिनों छठ पूजा समिति के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर कहा था कि वह लगभग 20 वर्षों तक पटना में गंगा किनारे छठ का प्रसाद मांगकर ग्रहण करते थे इस बार लोकतंत्र के पर्व में समर्थन का प्रसाद मांग रहे हैं। साथ ही पार्टी ने मनोज तिवारी, रवि किशन व दिनेश लाल निरहुआ का दिल्ली के अधिकांश क्षेत्र में रोड शो आयोजित कर रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार के कई अन्य नेता लोगों के बीच जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Delhi MCD Election 2022: केजरीवाल के रोड-शो में विधायक और प्रत्याशियों के मोबाइल चोरी

    यह भी पढ़ें- MCD चुनाव से पहले मनीष सिसोदिया का बड़ा आरोप, बोले- एलजी और मुख्य सचिव भाजपा से मिलकर मुझे हराने में जुटे हैं

    comedy show banner