Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली MCD चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने जारी की सूची, नए प्रत्याशियों और युवाओं पर जताया भरोसा; देखें लिस्ट

    दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 (Delhi Municipal Corporation Elections) के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सभी उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगा दी। इससे पहले आम आदमी पार्टी और भाजपा अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

    By sanjeev GuptaEdited By: GeetarjunUpdated: Sun, 13 Nov 2022 10:19 PM (IST)
    Hero Image
    दिल्ली नगर निगम चुनावे के लिए कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की सूची।

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। Delhi Municipal Corporation Elections 2022 देर से ही सही, लेकिन कांग्रेस ने रविवार देर शाम एक ही बार में एमसीडी के सभी 250 सीटों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। कांग्रेस ने अपनी यह लिस्ट भाजपा और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा के बाद जारी की है। कांग्रेस की लिस्ट में नए लोगों को तरजीह दी गई है, वहीं पुराने नेताओं में गिने-चुनों को ही टिकट दिया गया है। सूत्रों की मानें तो टिकट बंटवारे से ज्यादातर वरिष्ठ नेता नाराज हैं, उन्होंने एक बैठक तक में हिस्सा नहीं लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये भी पढ़ें- Delhi MCD Election: AAP ने चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की अंतिम लिस्ट, पुराने कार्यकर्ताओं को मिली तरजीह

    14 नवंबर को नामांकन की आखिरी तारीख है। कांग्रेस ने 13 नवंबर को शाम साढ़े आठ बजे के बाद अपनी लिस्ट जारी की। पिछले चुनाव में कांग्रेस के 30 उम्मीदवार जीते थे, जिसमें से आठ में से दस पार्षद पार्टी छोड़कर कर चले गए। बाकी बचे 20 में से कई नेताओं को टिकट नहीं मिला या फिर उन्होंने चुनाव लड़ने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। जिसमें एक नाम एंड्रूयूज गंज से पार्षद रहे अभिषेक दत्त का भी है, जिन्होंने आवेदन तक नहीं किया था। यहां से एक नई उम्मीदवार पूजा यादव को टिकट दी गई है।

    गिने-चुने पारने पार्षदों को मिला टिकट

    वहीं, पुराने नेताओं में फरहाद सूरी, प्रेरणा सिंह, दर्शना जाटव सहित गिने चुने पार्षद को ही टिकट मिला है। 250 में से अधिकांश चेहरे नए व युवा हैं, जिन पर पार्टी ने भरोसा जताया है। इनमें कई नई महिला उम्मीदवार भी हैं। लेकिन टिकट बंटवारे से पार्टी के दूसरे खेमे के नेता काफी नाराजगी जता रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- Delhi MCD Election 2022: भाजपा ने नगर निगम चुनाव के लिए जारी की 232 प्रत्याशियों की सूची, देखें पूरी लिस्ट

    उनका दावा है कि वरिष्ठ नेताओं, ब्लाक अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष को भरोसे में लिए बिना ही टिकट बांटे गए हैं। इससे चुनाव में पार्टी को काफी नुकसान हो सकता है। सूत्र बताते हैं कि टिकट बंटावारे की बैठकों में कई पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा तक नहीं लिया।

    AAP ने भी जारी की लिस्ट

    आम आदमी पार्टी ने शनिवार को एमसीडी चुनाव के लिए 117 प्रत्याशियों की अंतिम लिस्ट जारी कर दी, जिसमें ज्यादातर आप संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को तवज्जो मिली है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में शनिवार को फिर पीएसी की कई घंटे चली मैराथन बैठक में दूसरी सूची को अंतिम रूप दिया गया।

    आप ने शुक्रवार को 133 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी, जिसमे पार्टी के 90 प्रतिशत पुराने कार्यकर्ताओं तरजीह दी गई है। एमसीडी का चुनाव लड़ने के लिए 20 हजार से अधिक आप कार्यकर्ताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया था।

    भाजपा ने सिर्फ 232 प्रत्याशियों की सूची जारी की

    राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा एवं राष्ट्रीय मंत्री और प्रदेश सहप्रभारी डा अलका गुर्जर के मार्गदर्शन में बैठक संपन्न हुई। शनिवार को भाजपा ने नगर निगम चुनाव के लिए अपने 250 में से 232 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अधिकांश नए प्रत्याशियों पर दांव लगाया है। सिर्फ 52 पूर्व पार्षदों को चुनावी रण में उतार गया है, जिसमें नौ पूर्व महापौर शामिल हैं।

    Delhi MCD Election: दिल्ली कांग्रेस चीफ अनिल चौधरी ने भांजे की पत्नी को दिया MCD चुनाव में टिकट, कई नेता नाराज