विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi MCD Election 2022: भाजपा ने नगर निगम चुनाव के लिए जारी की 232 प्रत्याशियों की सूची, देखें पूरी लिस्ट

By Santosh Kumar SinghEdited By: Pradeep Kumar Chauhan
Published: Sat, 12 Nov 2022 08:22 PM (IST)Updated: Sat, 12 Nov 2022 09:55 PM (IST)

Delhi MCD Election 2022 दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए सभी दलों की तैयारी तेज हैं। आम आदमी पार्टी के ...और पढ़ें

Delhi MCD Election 2022:आम आदमी पार्टी के बाद अब भाजपा ने अपनी सूची जारी कर दी गई है।
Delhi MCD Election 2022:आम आदमी पार्टी के बाद अब भाजपा ने अपनी सूची जारी कर दी गई है।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए सभी दलों की तैयारी तेज हैं। आम आदमी पार्टी के बाद अब भाजपा ने अपनी सूची जारी कर दी  है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा एवं राष्ट्रीय मंत्री और प्रदेश सहप्रभारी डा अलका गुर्जर के मार्गदर्शन में बैठक संपन्न हुई।  भाजपा ने नगर निगम चुनाव के लिए अपने 250 में से 232 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अधिकांश नए प्रत्याशियों पर दांव लगाया है। सिर्फ 52 पूर्व पार्षदों को चुनावी रण में उतार गया है जिसमें नौ पूर्व महापौर शामिल हैं। 

Delhi MCD Election: टिकट बंटवारे में AAP-BJP से पिछड़ी कांग्रेस, अब आज होगा 250 वार्ड पर प्रत्याशियों का ऐलान

वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा के 181 पार्षद चुने गए थे जिसमें से 41 टिकट प्राप्त करने में सफल रहे हैं। वर्ष 2012 में चुनाव जीतने वाले 11 पूर्व पार्षदों को भी टिकट दिया है। पार्टी ने महिला नेताओं पर विश्वास जताया है। प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष योगिता सिंह सहित 126 महिलाओं को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही टिकट वितरण में जातीय समीकरण को भी साधने की कोशिश की गई है।

PM Kisan Samman Nidhi Scheme की 13वीं किस्त के लिए कर लें ये जरूरी काम, वरना खाते में नहीं आएंगे 2000 रुपये

प्रत्याशियों के चयन के लिए भाजपा ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की देखरेख में प्रत्येक मंडल में पदाधिकारियों की राय लेकर दावेदारों की सूची तैयार की गई थी।

इसके साथ ही सर्वे कराकर प्रत्याशियों की सूची तैयार की गई थी। इनके आधार पर चुनाव समिति ने तीन दिनों के मंथन के बाद शनिवार रात अधिकांश प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। 18 सीटों को लेकर सांसदों व समिति के अन्य सदस्यों के बीच सहमति नहीं बन सकी है। 

उम्मीद है कि रविवार को बचे हुए सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि प्रत्याशियों के चयन में उनके सेवा भाव के साथ ही वार्डों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की राय व सर्वे रिपोर्ट को ध्यान में रखा गया है।

पदाधिकारियों को मिला टिकट

विधानसभा चुनाव लड़ चुके तीन प्रत्याशियों के साथ ही प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जयवीर राणा और मंत्री नीमा भगत, मोहन लाल दायमा, प्रवक्ता बृजेश राय सहित चार जिला अध्यक्षों को मैदान में उतारा गया है।

जातीय समीकरण का रखा गया है ध्यान

पूर्व महापौर व प्रदेश भाजपा के महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है।

घोषित उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा 42 ब्रह्मण शामिल हैं। 34 जाट, 23 पंजाबी, 22 राजपूत, 21 वैश्य, 17 गुर्जर, 13 जाटव, नौ-नौ वाल्मीकि व यादव, सात सिख, तीन मुस्लिम व एक जैन कार्यकर्ता को पार्टी ने टिकट दिया है। 26 पूर्वांचली, दो उत्तराखंडी और एक सिंधी कार्यकर्ता को पार्टी ने मैदान में उतारा है।  

दरअसल आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में निगम चुनाव के लिए 134 उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया । आप का दावा है कि टिकट के लिए 20,000 से अधिक आवेदन आए थे। इसमें जनहित के लिए काम करने वाले साफ छवि के कार्यकर्ताओं को मौका दिया गया है। इनमें 90 प्रतिशत पुराने कार्यकर्ता हैं। इसी को लेकर भाजपा कार्यकर्ता को भी चुनाव के लिए नामों का इंतजार था।

Delhi MCD Election के लिए कांग्रेस क्यों नहीं कर पाई उम्मीदवार घोषित, खरगे तक पहुंची बात; पढ़ें- Inside Story

Delhi MCD Election: आप बन सकते हैं दिल्ली के वोटर, रविवार को कर लें ये बेहद जरूरी काम; जानें पूरी प्रक्रिया