यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi MCD Election: टिकट बंटवारे में AAP-BJP से पिछड़ी कांग्रेस, अब आज होगा 250 वार्ड पर प्रत्याशियों का ऐलान
Delhi MCD Election 2022 कांग्रेस पार्टी दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए रविवार शाम तक 250 वार्डों पर प्रत्याशियों ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। Delhi MCD Election 2022 दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए उम्मीदवारों के ऐलान में कांग्रेस सत्तासीन आम आदमी पार्टी और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी से पिछड़ गई। दरअसल, दोनों ही दलों ने 250 वार्डों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। वहीं, कांग्रेस ने अब तक एक भी नाम घोषित नहीं किया है।
250 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस
दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चयन के मद्देनजर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक शुक्रवार को देर रात को शुरू हुई और शनिवार सुबह तक चली। इसमें दिल्ली एमसीडी के सभी 250 वार्ड पर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई, लेकिन नामों का ऐलान नहीं हो पाया।
रात भर चली बैठक में हुई नामों पर चर्चा
इस अहम बैठक में दिल्ली के AICC प्रभारी अजय कुमार, दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अनिल चौधरी और स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। बताया जा रहा है कि अब रविवार शाम तक कांग्रेस अधिकतर वार्डों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हर हाल में करेगी।
जीतने की क्षमता के आधार पर मिलेगा टिकट
मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में अच्छा प्रदर्शन करना चाहती है, जिससे आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में उसे फायदा मिल सके। दिल्ली एमसीडी चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया तो लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ेगा और आलाकमान को अच्छा संदेश भी जाएगा।
योग्यता होगा बड़ा आधार
बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी जिन उम्मीदवारों को टिकट देगी, वह उनकी जीतने की क्षमता एवं योग्यता होगी। इस आधार पर नहीं कि वे पार्टी के लिए कितना पैसा दे सकते हैं।
बताया जा रहा है कि दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि मौजूदा सियासी हालात में वरिष्ठ नेताओं के जीतने की संभावना कहीं अधिक है। इस संदर्भ में पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और नगर निगम में पूर्व नेता सदन जितेंद्र कोचर ने आलाकमान को पत्र लिखकर प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को एमसीडी चुनाव में प्रत्याशी बनाने की मांग की है।
