पत्नी के साथ विवाद से परेशान पति ने यमुना में लगाई छलांग, इससे पहले काॅल कर दोस्त से कहा- आत्महत्या करने जा रहा...
दिल्ली में एक दुखद घटना घटी जिसमें पंकज नामक एक व्यक्ति ने पत्नी के छोड़कर चले जाने से परेशान होकर युधिष्ठिर सेतु से यमुना नदी में छलांग लगा दी। घटना से पहले उसने अपने दोस्त को फोन किया था। पुलिस और गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है। पारिवारिक विवादों के चलते वह तनाव में था।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पत्नी के छोड़कर जाने से दुखी एक व्यक्ति ने सोमवार शाम कश्मीरी गेट युधिष्ठिर सेतु से यमुना नदी में छलांग लगा दी।
युवक की पहचान 36 वर्षीय पंकज के रूप में हुई है। उसने छलांग लगाने से पहले एक दोस्त को फोन किया था। वहीं, एक ऑटो चालक ने युवक को नदी में कूदते हुए देख तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस घटना के बाद से ही गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका कुछ पता नहीं चल सका।
दिल्ली बोट क्लब इंचार्ज हरीश कुमार के मुताबिक, यमुना नदी में बहाव काफी तेज है। जिसकी वजह से दूर तक रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है।
मंगलवार को सुबह से शाम आठ बजे तक करीब 12 घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अंधेरा होने पर रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया। बुधवार सुबह फिर से गोताखोर की टीम जांच के लिए यमुना नदी में उतरेगी।
पुलिस के मुताबिक, पंकज श्रीवास्तव परिवार के साथ शाहदरा स्थित बिहारी काॅलोनी में रहता था। वह दरियागंज स्थित एक फर्म में नौकरी करता है।
पंकज ने सोमवार को अपने एक दोस्त के साथ शराब पी और उसके बाद वह ऑटो से घर के लिए निकल गया। कुछ देर बाद दोस्त को फोन कर युधिष्ठिर सेतु यमुना में कूदने की बात कही, जिसके बाद उसने यमुना में छलांग लगा दी।
पुलिस सूत्रों की मानें तो पंकज मानसिक तनाव में था। उसकी पत्नी विवाद के चलते पत्नी बिहारी काॅलोनी में ही अलग रहती है। दोनों एक 14 साल का बेटा भी है।
मगर सोमवार को पत्नी बेटे को साथ लेकर उत्तम नगर में रहने चली गई थी। जिसकी वजह से पंकज काफी दुखी था। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें- छात्रों और डीयू फैकल्टी के लिए सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा एलान, दिल्ली में फिर से शुरू होंगी यूनिवर्सिटी स्पेशल बसें
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।