विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lockdown: दिल्ली-NCR में सड़कों पर पुलिस का पहरा, पूर्वी दिल्ली में RAF तैनात; देखें तस्वीरें

By Mangal YadavEdited By:
Published: Wed, 25 Mar 2020 12:17 PM (IST)Updated: Wed, 25 Mar 2020 12:42 PM (IST)

Delhi Luckdown दिल्ली में बिना वजह किसी को सड़क पर निकलने नहीं दिया जा रहा है। सीलमपुर चौक पर आरएएफ के जवान बड़ी संख्या में तैनात किए गए हैं।

Lockdown: दिल्ली-NCR में सड़कों पर पुलिस का पहरा, पूर्वी दिल्ली में RAF तैनात; देखें तस्वीरें
Lockdown: दिल्ली-NCR में सड़कों पर पुलिस का पहरा, पूर्वी दिल्ली में RAF तैनात; देखें तस्वीरें

नई दिल्ली, जेएनएन। पूरे देश में लॉकडाउन होने के बाद पूर्वी दिल्ली में सड़कों पर आज अर्द्धसैनिक बल ने मोर्चा संभाला हुआ है। अर्द्धसैनिक बल के जवान ही लोगों से पूछताछ के बाद जाने दे रहे हैं। दरअसल लॉकडाउन होने के बाद भी कुछ लोग सड़क पर निकल रहे हैं। ऐसे में पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवान सिर्फ उन्हीं लोगों को जाने दे रहे हैं जो किसी जरुरी काम से जा रहे हैं।

दिल्ली में बिना वजह किसी को सड़क पर निकलने नहीं दिया जा रहा है। सीलमपुर चौक पर आरएएफ के जवान बड़ी संख्या में तैनात किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि पूर्वी दिल्ली में बुधवार को अर्द्धसैनिक बलों की तैनात कर सड़क पर बिना वजह निकलने वाले लोगों के साथ सख्ती से पेश आने को कहा गया है।

उधर, निजामुद्दीन में भी पुलिस के साथ सुरक्षा बल के जवान सड़कों पर तैनात किए गए हैं। सड़क पर निकलने वालों से पूछताछ की जा रही है।

दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान कनॉट प्लेस में आने वाले सभी लोगों की चेकिंग की जा रही है। बिना वजह घर से बाहर निकले लोगों को वापस भेजा जा रहा है।

लॉकडाउन के दौरान गुरुग्राम में भी सड़कों पर पुलिस तैनात है। गुरुग्राम के भूतेश्वर मंदिर के पास भी पुलिस नाका लगातार आने-जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है।

बता दें कि पीएम मोदी ने मंगलवार रात आठ बजे पूरे देश में आधी रात से लॉकडाउन करने की घोषणा की थी।  दिल्ली पुलिस, ट्रैफिक पुलिक और अर्द्धसैनिक बल के जवान लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील कर रहे हैं। जो लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

 

घर से निकलने पर 299 लोगों पर मुकदमा दर्ज

इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में आवश्यक कार्य के बिना घरों से निकलने व धारा 144 का उल्लंघन करने वाले 299 लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इनके खिलाफ सरकारी आदेश का पालन न करने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह धारा जमानती है, इसलिए थाने से सभी को जमानत मिल गई। इसके अलावा बगैर जरूरी काम के घरों से बाहर निकलने वाले 5,146 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इनमें 1,018 लोगों के वाहनों को जब्त कर लिया गया। यह आंकड़ा शाम पांच बजे तक है।

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी एसीपी अनिल मित्तल के मुताबिक दिल्ली पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है कि कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से बचने के लिए वे अपने-अपने घरों में ही कैद रहें। बहुत ही जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकलें। हालांकि, लॉकडाउन के दूसरे दिन मजबूरन पुलिस को सख्ती करनी पड़ी। इस बीच बिना वजह घर से निकलने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने सड़कों पर जगह-जगह बैरिकेड लगाने के साथ ही कॉलोनियों व सोसाइटियों के प्रवेश द्वारों पर भी बैरिकेड लगाए। सिर्फ उन्हीं लोगों को सड़कों पर जाने दिया गया, जिन्हें सरकार ने अनुमति दी हुई है। सोमवार को लॉकडाउन का जमकर उल्लंघन हुआ था। इसलिए मंगलवार को पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कुछ जगहों पर हल्का बल प्रयोग करके लोगों को सड़कों से भगाया। इसके साथ ही जो दुकानें अनावश्यक रूप से खुली हुई थीं, उन्हें बंद करवा दिया गया।

 ये भी पढ़ेंः  Coronavirus: दिल्ली में क्वारंटाइन घरों से निकले कचरे से बनाई जाएगी बिजली

Coronavirus Delhi Lockdown: कोरोना को देकर मात, DDA देगा जनता का साथ