विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आशा किरण होम में बच्चों की मौत के लिए दिल्ली सरकार जिम्मेदार'

By Amit MishraEdited By:
Published: Mon, 06 Feb 2017 09:17 PM (IST)Updated: Tue, 07 Feb 2017 07:15 AM (IST)

भाजपा नेता ने कहा कि आशा किरण होम में 11 बच्चों की मौत के लिए सीधे तौर पर दिल्ली सरकार जिम्मेदार है।

'आशा किरण होम में बच्चों की मौत के लिए दिल्ली सरकार जिम्मेदार'
'आशा किरण होम में बच्चों की मौत के लिए दिल्ली सरकार जिम्मेदार'

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता का कहना है कि आशा किरण होम में 11 बच्चों की मौत के लिए सीधे तौर पर दिल्ली सरकार जिम्मेदार है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस मामले में खुद को और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बचाने में लगे हुए हैं जबकि समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त जिम्मेदारी भी उपमुख्यमंत्री के पास है।

भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को आशा किरण होम की भयावह स्थिति की जिम्मेदारी 13 फरवरी तक मुकर्रर करने के आदेश दिए हैं। इससे लगता है कि वे इसका ठीकरा अधिकारियों पर फोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पास दिल्ली सरकार चलाने का समय नहीं है।

यह भी पढ़ें: '11 बच्चों की मौत के लिए दिल्ली सरकार जिम्मेदार, इस्तीफा दें मनीष सिसोदिया'

नेता प्रतिपक्ष ने कहा मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व अन्य मंत्री अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए दिल्ली से बाहर रहते हैं। इस वजह से दिल्ली में अव्यवस्था फैल रही है। आशा किरण होम में बच्चों की मौत इसका उदाहरण है। मुख्यमंत्री के पास समाज कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विभाग के लिए मंत्री नियुक्त करने का भी समय नहीं है। लगभग छह महीने से यह पद खाली है।