Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Election Result 2025: AAP ने 70 में से उतारे 28 नए चेहरे, क्या है उन सीटों का हाल; यही तो नहीं है हार की बड़ी वजह?

    Delhi Election Result 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। रुझानों में बीजेपी की सरकार बनते हुए साफ देखी जा सकती है। वहीं अरव‍िंद केजरीवाल मनीष स‍िसोद‍िया सत्‍येंद्र जैन समेत आम आदमी पार्टी के कई बड़े चेहरे हार गए हैं। (AAP Candidates) 10 साल लगातार दिल्ली पर प्रचंड बहुमत से राज करने के बाद केजरीवाल की इस बड़ी हार के कारण खोजे जा रहे हैं।

    By Vrinda Srivastava Edited By: Vrinda Srivastava Updated: Sat, 08 Feb 2025 01:55 PM (IST)
    Hero Image
    Delhi Election Result 2025: AAP ने 70 में से 28 उतारे नए चेहरे।

    ड‍िज‍िटल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे ( Delhi Election Result 2025) आज आ रहे हैं। रुझानों में बीजेपी की सरकार बनते हुए साफ देखी जा सकती है। वहीं, अरव‍िंद केजरीवाल, मनीष स‍िसोद‍िया, सत्‍येंद्र जैन समेत आम आदमी पार्टी के कई बड़े चेहरे हार गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    10 साल लगातार दिल्ली पर प्रचंड बहुमत से राज करने के बाद केजरीवाल की इस बड़ी हार के कारण खोजे जा रहे हैं। तमाम कारणों में से एक बड़ा कारण पार्टी के अपने ही लोगों की बगावत हो सकती है।

    पार्टी ने उतारे थे 28 नए चेहरे

    गौरतलब है कि इस बार आम आदमी पार्टी ने अपने 70 प्रत्याशियों में से 28 नए चेहरे उतारे थे। इनमें से सिर्फ 7 प्रत्याशी जीत रहे हैं, वहीं 21 प्रत्याशी बड़े अंतर से पीछे हैं या हार गए हैं। ऐसे में विश्लेषकों का मानना है कि आम आदमी पार्टी की हार में टिकट कटने वाले प्रत्याशियों का बड़ा योगदान है।

    पांच फरवरी को हुआ था मतदान

    आप के जिन विधायकों के टिकट कटे थे, वह या तो भाजपा में शामिल हो गए थे या कांग्रेस और कुछ निर्दलीय भी मैदान में थे। आपको बता दें क‍ि दिल्ली की सभी 70 सीटों पर पांच फरवरी को मतदान हुआ था और इस बार 60.54 फीसदी मतदान हुआ है। पिछली बार 62.60 प्रतिशत मतदान हुआ था।

    हार गए अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली की कालकाजी सीट से आतिशी जीत गई हैं। यहां से बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को हार का सामना करना पड़ा। उधर, कस्तूरबा नगर से भाजपा के नीरज बसोया जीत गए हैं। वहीं दिल्ली की सबसे हॉट नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल की हार हो गई है। यहां से बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने जीत दर्ज की है। अब देखना ये है क‍ि आप के नए चेहरों में क‍िसे जीत म‍िली तो क‍िसे हार का सामना करना पड़ा।

    आप के ये उम्‍मीदवार आगे

    • किराड़ी से अनिल झा 21078 मतों से जीत रहे हैं।
    • सीलमपुर से जुबैर चौधरी 27608 मतों से आगे की ओर बढ़ रहे हैं।
    • तिमारपुर से सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू 939 मतों से जीत रहे हैं।
    • चांदनी चौक सीट पर खड़े पुनर्दीप सिंह साहनी (साबी) 16187 वोटों से जीत की ओर बढ़ रहे हैं।
    • पटेल नगर से प्रवेश रतन भी 2727 मतों से बीजेपी से आगे हैं।
    • देवली से प्रेम कुमार चौहान 28364 मतों से आगे हैं।
    • त्रिलोकपुरी से अंजना परचा भी 1458 वोटों से आगे की ओर बढ़ रही हैं।

    AAP के नए उम्‍मीदवारों को कहां म‍िली हार

    • छतरपुर की सीट से ब्रह्म सिंह तंवर 4885 मतों से भाजपा से पीछे रहे।
    • लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी 6501 वोटों से पीछे हैं।
    • सीमापुरी से वीर सिंह धींगान 181 मतों से हार रहे हैं।
    • घोंडा के गौरव शर्मा 20295 मतों से पीछे हैं।
    • करावल नगर सीट से मनोज त्यागी भी 46534 वोटों से हार रहे हैं।
    • मटियाला से सुमेश शौकीन 15649 वोटों से पीछे हैं।
    • नरेला से शरद कुमार 9139 वोटों से पीछे हैं।
    • आदर्श नगर की सीट से मुकेश गोयल 8413 मतों से पीछे हैं।
    • मुंडका से जसबीर कराला 7493 मतों से हार रहे हैं।
    • मंगोलपुरी सीट से राकेश जाटव धर्मरक्षक को भी 6255 मतों से पीछे चलना पड़ रहा है।
    • रोहिणी से प्रदीप मित्तल 29963 वोटों से पीछे हैं।
    • मादीपुर से राखी बिडलान 11935 मतों से पीछे चल रही हैं।
    • जनकपुरी से प्रवीण कुमार को 17083 मतों से हार का सामना करना पड़ रहा है।
    • बिजवासन के सुरेंद्र भारद्वाज 9028 वोटों से हार रहे हैं।
    • पालम से जोगिंदर सोलंकी भी 6094 मतों से पीछे हैं।
    • जंगपुरा से मनीष सिसौदिया भी 572 मतों से हार की ओर बढ़ रहे हैं।
    • पटपड़गंज से अवध ओझा 25681 मतों से पीछे हैं।
    • कृष्णा नगर से विकास बग्गा 16241 वोटों से पीछे हैं।
    • शाहदरा से पदमश्री जीतेन्द्र सिंह शंटी को 5178 वोटों से हार का सामना करना पड़ रहा है।
    • मुस्तफाबाद से आदिल अहमद खान भी 27387 मतों से पीछे हैं।
    • नजफगढ़ सीट से तरुण यादव 23714 वोट से पीछे हैं।

    यह भी पढ़ें: Delhi Chunav Result 2025 LIVE: केजरीवाल-सिसोदिया हारे पर आतिशी जीतीं, AAP के सपनों पर फिरी झाड़ू, 27 साल बाद BJP की धांसू एंट्री

    य‍ह भी पढ़ें: Delhi BJP CM Face: बीजेपी से कौन होगा दिल्ली का मुख्यमंत्री? CM की रेस में ये 7 नाम सबसे आगे