विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi BJP CM Face: बीजेपी से कौन होगा दिल्ली का मुख्यमंत्री? CM की रेस में ये 7 नाम सबसे आगे

Published: Sat, 08 Feb 2025 11:44 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 08 Feb 2025 12:08 PM (GMT+05:30)

Delhi BJP CM Candidate 2025 दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के नतीजे आ रहे हैं। अब तक के रुझानों ...और पढ़ें

Delhi BJP CM Candidate 2025: बीजेपी CM के चयन को लेकर फिर चौंका सकती है। (जागरण ग्राफिक्स)
Delhi BJP CM Candidate 2025: बीजेपी CM के चयन को लेकर फिर चौंका सकती है। (जागरण ग्राफिक्स)

HighLights

  1. दिल्ली में बहुमत के लिए चाहिए 36 सीटें
  2. सीएम पद के चयन में चौंका सकती है भाजपा
  3. दिल्ली में 5 फरवरी को सभी सीटों पर हुआ था मतदान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election Results 2025) के लिए सभी 70 सीटों के नतीजे आ रहे हैं। अब तक रुझानों में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 27 साल का सूखा खत्म होता दिख रहा है। वहीं तीन बार से दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी को सत्ता छोड़नी पड़ेगी। 

दिल्ली में क्या है बहुमत का आंकड़ा?

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, शाम पांच बजे तक भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। भाजपा 48 सीटों पर बढ़त बनाए हुए जबकि बहुमत के लिए 36 सीटें ही चाहिए। वहीं दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को सरकार से बाहर रहना पड़ेगा। अब तक 22 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।

भाजपा के बहुमत हासिल करने के बाद दिल्ली में मुख्यमंत्री चेहरा कौन हो सकता है इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब तक दिल्ली में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कई नेताओं के नाम आगे चल रहे हैं। आइए जानते हैं वो कौन से चेहरे हैं जो भाजपा से मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। हालांकि कई राज्यों में मुख्यमंत्री के चयन को लेकर भाजपा नेतृत्व चौंका चुका है। 

चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी व अन्य भाजपा नेता। फाइल फोटो- जागरण

BJP CM Candidates: मुख्यमंत्री के रेस में ये नाम आगे

  1. विजेंद्र गुप्ता (विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, रोहिणी से प्रत्याशी)
  2. रेखा गुप्ता (शालीमार बाग से प्रत्याशी)
  3. दुष्यंत गौतम (राष्ट्रीय महामंत्री और भाजपा के अनुसूचित जाति से संबंधित बड़े नेता, करोलबाग से प्रत्याशी)
  4. वीरेंद्र सचदेवा (दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष)
  5. प्रवेश वर्मा (पूर्व सांसद और नई दिल्ली से प्रत्याशी)
  6. मनोज तिवारी (सांसद और भाजपा का सबसे बड़ा पूर्वांचली चेहरा)
  7. आशीष सूद (जनकपुरी से प्रत्याशी)

दिल्ली में डबल इंजन की सरकार- वीरेंद्र सचदेवा

बीजेपी की सफलता पर दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर आप जनता के साथ बेईमानी करोगे तो जनता भी ऐसा ही परिणाम देगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी।

सचदेवा ने कहा, "हम रुझानों का स्वागत करते हैं, लेकिन हम नतीजों का इंतजार करेंगे। हमारा मानना ​​है कि लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दिया है, जो चुनाव भाजपा के सुशासन बनाम आप के कुशासन पर केंद्रित था...आप के सभी बड़े चेहरे - अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी - वे भ्रष्टाचार का चेहरा हैं और वे आज हार जाएंगे।"