Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Election Result 2025: किसका एग्जिट पोल रहा सबसे सटीक, AAP-BJP के धुरंधरों का क्या है हाल; एक क्‍ल‍िक में जानें सब कुछ...

    Updated: Sat, 08 Feb 2025 10:50 AM (IST)

    Delhi Election Result 2025 आज दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्‍ट आ रहा है। रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर पांच फरवरी को मतदान हुआ था। इस बार द‍िल्‍ली व‍िधानसभा चुनाव में 60.54 फीसदी मतदान हुआ है। इन्‍हीं सब के बीच मतदान के द‍िन किसका रि‍जल्‍ट एग्जिट पोल के सबसे नजदीक रहा ये हम आपको बताने जा रहे हैं।

    Hero Image
    Delhi Election Result 2025: किसका एग्जिट पोल रहा सबसे सटीक।

     ड‍िज‍िटल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आज दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्‍ट आ रहा है। रुझानों में बीजेपी (Delhi Election Result 2025) आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी के केजरीवाल, सीएम आतिशी और मनीष सिसोदिया समेत कई बड़े चेहरे पीछे चल रहे हैं। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर पांच फरवरी को मतदान हुआ था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बार द‍िल्‍ली व‍िधानसभा चुनाव में 60.54 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि दिल्ली में पिछली बार 62.60 प्रतिशत मतदान हुआ था। इन्‍हीं सब के बीच मतदान के द‍िन किसका रि‍जल्‍ट एग्जिट पोल के सबसे नजदीक रहा, ये हम आपको बताने जा रहे हैं-

    पांच फरवरी को हुआ था चुनाव

    पांच फरवरी को द‍िल्‍ली में हुए व‍िधानसभा चुनाव (Delhi Chunav Result 2025) में बीजेपी एग्जिट पोल के सबसे आगे रही थी। इसके सर्वे भी सामने आए थे। सर्वे के मुताब‍िक, द‍िल्‍ली में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बन सकती है। इन एग्जिट पोल और सर्वे के आधार पर दिल्ली में भाजपा का 27 साल का वनवास खत्म होता दिखाई दे रहा।

    5 फरवरी को 11 एजेंसियों के 14 एग्जिट पोल सामने आए थे। ज‍िनमें 12 ने भाजपा को बहुमत दिखाया। वहीं 2 में आम आदमी पार्टी की सरकार आ सकती है। एवरेज देखें तो भाजपा को 41, AAP को 28 और कांग्रेस को 1 सीट मिल सकता है।

    भाजपा और आप में कड़ी टक्‍कर

    एग्जिट पोल के नजर‍िए से देखें तो भाजपा और आम आदमी पार्टी में कड़ी टक्कर है। भाजपा को तो बढ़त मिलती दिखाई दी लेक‍िन कांग्रेस को पिछले चुनाव के मुकाबले कोई खास बढ़त नहीं मिली। फ‍िलहाल ये तो आज र‍िजल्‍ट जारी होने के बाद ही पता चलेगा क‍ि राजधानी में क‍िसकी सरकार बनती है।

    2,696 मतदान स्थलों पर हुई थी वोट‍िंग

    पांच फरवरी को सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 2,696 मतदान स्थलों पर बने 13,766 मतदान केंद्रों पर मतदान हुए थे। इसमें छिटपुट घटनाओं को छोड़कर ईवीएम में खराबी और मतदान प्रभावित होने की भी कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई। दिल्ली में एक करोड़ 56 लाख 14 हजार मतदाता हैं।

    अरव‍िंद केजरीवाल ने भी द‍िया था बयान

    वहीं एग्‍ज‍िट पोल को लेकर अरवि‍ंद केजरीवाल का भी बड़ा बयान सामने आया था। उन्‍होंने कहा था क‍ि गरमाती सियासत के बीच बीजेपी उनके उम्मीदवारों पर डोरे डाल रही है। भाजपा ने आप के 16 उम्‍मीदवारों को अपनी ओर करने की कोश‍िश की। उन्‍हें पार्टी में शाम‍िल होने के ल‍िए 15-15 करोड़ का लालच द‍िया गया।

    आप के पास हैं 62 विधायक

    70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में 36 बहुमत का आंकड़ा है। आम आदमी पार्टी के पास अभी 62 विधायक हैं। जबक‍ि भाजपा के पास आठ और कांग्रेस के पास कोई नहीं है। द‍िल्‍ली में वर्ष 2013 से आम आदमी पार्टी की सरकार है। वहीं भाजपा 1993-98 में आखिरी बार दिल्ली में सत्ता में आई थी।

    दिल्ली का एग्जिट पोल - 2025

    मैट्रिज

    • बीजेपी- 35-40
    • आप- 32-37
    • कांग्रेस- 0-1
    • अन्य- 0-0

    जेवीसी

    • बीजेपी- 39-45
    • आप- 22-31
    • कांग्रेस- 0-2
    • अन्य- 0-1

    चाणक्य स्ट्रैटेजीज

    • जेपी- 39-44
    • आप- 25-28
    • कांग्रेस- 2-3
    • अन्य- 0-0

    पीपुल्स पल्स

    • बीजेपी- 51-60
    • आप- 10-19
    • कांग्रेस- 0-0
    • अन्य- 0-0

    पीपुल्स इनसाइट

    • बीजेपी- 40-44
    • आप- 24-29
    • कांग्रेस- 0-1
    • अन्य- 0-0

    पोल डायरी

    • बीजेपी- 42-50
    • आप- 18-25
    • कांग्रेस- 0-2
    • अन्य- 0-0

    पी-मार्क

    • बीजेपी- 39-49
    • आप- 21-31
    • कांग्रेस- 0-1
    • अन्य- 0-0

    वी-प्रीसाइड

    • बीजेपी- 18-23
    • आप- 46-52
    • कांग्रेस- 0-1
    • अन्य- 0-0

    माइंड ब्रिक

    • बीजेपी- 21-25
    • आप- 44-49
    • कांग्रेस- 0-1
    • अन्य- 0-0

    डीवी-रिसर्च

    • बीजेपी- 36-44
    • आप- 26-34
    • कांग्रेस- 0-0
    • अन्य- 0-0

    एसएएस

    • बीजेपी- 38-41
    • आप- 27-30
    • कांग्रेस- 1-3
    • अन्य- 0-1

    यह भी पढ़ें: Delhi Chunav Result 2025 LIVE: भाजपा 50 सीटों के पार, AAP को तगड़ा झटका; मनीष सिसोदिया-केजरीवाल फिर आगे

    यह भी पढ़ें: Delhi Election Result 2025: नई दिल्ली सीट पर उलटफेर, केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा को छोड़ा पीछे... जानें हॉट सीटों का हाल