विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Election Result 2025: केजरीवाल-सिसोदिया हारे, लेकिन आतिशी ने बचाई लाज... AAP के कई दिग्गजों का बुरा हाल

Published: Sat, 08 Feb 2025 08:07 AM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2025 01:44 PM (IST)

Delhi Chunav Result 2025 Winner List दिल्ली में मतगणना के बाद रुझान में भाजपा की सत्ता में वापसी होती दिख ...और पढ़ें

Delhi Vidhan sabha chunav winners and losers list दिल्ली में कौन मारेगा बाजी जानें।
Delhi Vidhan sabha chunav winners and losers list दिल्ली में कौन मारेगा बाजी जानें।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। चुनाव नतीजों में सभी की नजर दिल्ली की हॉट सीटों पर है। नई दिल्ली में केजरीवाल जीतेंगे या प्रवेश वर्मा इस पर सभी की नजरें थी, लेकिन यहां AAP को बड़ा झटका लगा है।

रुझानों में भाजपा बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है। अभी तक भाजपा 47 सीटों पर AAP 23 सीट पर आगे चल रही है।

नई दिल्ली सीट (New Delhi Election result) पर केजरीवाल भाजपा के प्रवेश वर्मा से हार गए हैं। जंगपुरा से मनीष सिसोदिया हार गए हैं। हालांकि, सीएम आतिशी मार्लेना ने कालकाजी सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी को हरा दिया है। 

आइए जानते हैं क्या है रुझान।

आतिशी ने बचाई लाज

कालकाजी (Atishi Marlena Election Result) विधानसभा सीट से सीएम आतिशी चुनाव जीत गई हैं। आतिशी ने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को चुनाव में हराकर आप की लाज बचाई है। 

प्रत्याशी                       प्राप्त मत

आतिशी (आप)                 52154

रमेश बिधूड़ी (भाजपा)       48633

अल्का लांबा ( कांग्रेस)     4392

जीत आतिशी 3521

कैलाश गहलोत आगे

बिजवासन से भाजपा के कैलाश गहलोत आगे चल रहे हैं। गहलोत आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में आए हैं।

रिठाला से कुलवंत राणा आगे

रिठाला विधानसभा सीट से भाजपा के कुलवंत राणा आगे चल रहे हैं। वहीं, आप के महेंद्र गोयल पीछे चल रहे हैं। आप विधायक के साथ चुनाव से पहले मारपीट का मामला भी सामने आया था।

इन प्रमुख प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर

  • अरविंद केजरीवाल- चुनाव हारे
  • प्रवेश वर्मा- जीते 
  • संदीप दीक्षित- हारे
  • मनीष सिसोदिया- हारे
  • आतिशी- जीतीं
  • रमेश विधूड़ी- हारे
  • सौरभ भारद्वाज- पीछे
  • विजेंद्र गुप्ता- आगे 
  • देवेंद्र यादव- आगे
  • गोपाल राय- आगे

जिन सीटों पर सबकी नजर 

  • नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए हैं। 
  • जंगपुरा से मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं।
  • कालकाजी से आतिशी चुनाव जीत गई हैं।
  • रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता चुनाव जीते
  • बादली से भाजपा के आहीर दीपक चौधरी जीते।
  • बाबरपुर से गोपाल राय जीते।