Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi New CM: भव्य होगा शपथ ग्रहण समारोह, शामिल होंगे ये मेहमान! रिपोर्ट में पढ़िए कैसी है BJP की तैयारी

    दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Chunav 2025) में भाजपा की जीत के बाद अब शपथ ग्रहण की तैयारी है। हालांकि अभी भारतीय जनता पार्टी की ओर से सीएम पद के लिए कोई चेहरा घोषित नहीं किया गया है। बताया गया कि शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। आगे विस्तार से पढ़िए आखिर बीजेपी किस तरह की तैयारी कर रही है।

    By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Fri, 14 Feb 2025 01:46 PM (IST)
    Hero Image
    शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Chunav 2025) का परिणाम आने के छह दिन बाद भी नए मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं हो सका है। इसे लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व मंथन कर रहा है। नवनिर्वाचित विधायकों से भी सुझाव लिए जा रहे हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका से लौटने के बाद पर्यवेक्षक की नियुक्ति होगी। इसके बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होगी। वहीं, शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके जरिये भाजपा 27 वर्षों के बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी का जश्न मनाएगी। 

    इनमें से किसी एक स्थान पर हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

    इसके लिए जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, रामलीला मैदान, त्याग राज स्टेडियम सहित अन्य स्थानों पर विचार किया जा रहा है। आयोजन में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की एकजुटता भी देखने को मिलेगी। दिल्ली में नई सरकार के गठन को लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अमित शाह सहित अन्य नेताओं के बीच कई बैठक हो चुकी है। गुरुवार को भी नड्डा व शाह के बीच बैठक होने की बात कही जा रही है। 

    (दिल्ली चुनाव का परिणाम आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया था जश्न। जागरण फोटो)

    मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम होते हैं सात सदस्य

    पिछले दिनों दिल्ली के कई विधायकों से नड्डा अलग-अलग मिले थे। पता चला है कि मुख्यमंत्री व मंत्रियों के चयन में विभिन्न वर्गों को ध्यान में रखा जाएगा। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र को भी प्रतिनिधत्व दिया जाएगा। दिल्ली में 70 विधायक चुने जाते हैं। मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम सात सदस्य होते हैं। 

    शपथ ग्रहण समारोह में इनके शामिल होने की उम्मीद

    16 फरवरी को विधायक दल की बैठक होने की उम्मीद है, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होगी। भाजपा नेताओं का कहना है कि शपथ ग्रहण समारोह को भव्य व यादगार बनाने की तैयारी है। इस समय 13 राज्यों में भाजपा के और छह में सहयोगी पार्टियों के मुख्यमंत्री हैं। इन सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों व उप मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। 

    (दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता। जागरण फोटो)

    यह भी पढ़ें- Delhi Chunav में क्यों सिमटी AAP? सामने आई ठोस वजह; पढ़ें कैसे मुश्किलों में घिरते गए केजरीवाल

    राजग के सांसद और वरिष्ठ नेता भी हो सकते हैं समारोह में शामिल 

    इनके साथ ही राजग के सांसद और वरिष्ठ नेता भी समारोह में शामिल हो सकते हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने में दूसरे राज्यों के नेताओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग राज्यों के विस्तारकों की तैनाती की गई थी। साथ ही 14 संगठनात्मक जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग प्रभारी तैनात थे। चुनाव प्रचार में भी दूसरे राज्यों के नेता शामिल हुए थे। इन सभी को शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- केजरीवाल को लगा एक और झटका, AAP पार्षद रामचंद्र ने फिर ज्वाइन की भाजपा