विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime: हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर सामाजिक कार्यकर्ता को उतारा मौत के घाट, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपित

By Rajneesh kumar pandeyEdited By: Abhi Malviya
Published: Mon, 09 Jan 2023 11:29 PM (IST)

दिल्ली के गोविंदपुरी थाना इलाके में ‌स्थित तुगलकाबाद एक्सटेंशन में एक युवक की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला ...और पढ़ें

उसे कब्जे में लेकर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
उसे कब्जे में लेकर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। गोविंदपुरी थाना इलाके में ‌स्थित तुगलकाबाद एक्सटेंशन में एक युवक की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक का नाम अय्यूब (46) बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुर‌क्षित रखवा दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले को लेकर पुलिस उपायुक्त ने क्या कहा?

पुलिस उपायुक्त ईशा पांडेय ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपित की पहचान साहिल उर्फ अंजुम के रूप में हुई है। वहीं, मृतक अय्यूब, तुगलकाबाद एक्सटेंशन के गली नंबर 36 में परिवार के साथ रहता था। परिवार में पिता के अलावा अन्य सदस्य है। अय्यूब सोशल वर्कर के रूप में काम करता था।

दक्षिणी पूर्वी जिले की पुलिस उपायुक्त ईशा पांडेय ने बताया कि शाम सवा सात बजे पीसीआर काल के माध्यम से एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि तुगलकाबाद एक्सटेंशन की गली नंबर 36 में एक आदमी बैठा है जिसके साथ एक दूसरा आदमी हथौड़े से मारपीट कर रहा है। हालांकि तब तक मौके के आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे मजीदिया अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- Delhi: सगे भाई को हथौड़ा मारकर उतारा मौत के घाट, फिर पिता के साथ शव लगाया ठिकाने; खुद थाने जाकर किया खुलासा

पुलिस ने किया मामला दर्ज

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि सोमवार शाम को वह इलाके में तुगलकाबाद एक्सटेंशन के गली नंबर 36 में भीम चौक के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान आरोपित ने मौके पर पहुंचकर उस पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची क्राइम टीम को एक हथौड़ा मिला। उसे कब्जे में लेकर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- Delhi: पत्थर से सिर कुचलकर मॉल के कर्मचारी की हत्या, शव के पास मिला खून से सना हुआ पत्थर और हथौड़ा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।