विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मेल भेजिए', केजरीवाल के वकील से बोले CJI, दिल्ली सीएम ने SC में हाई कोर्ट के फैसले को दी चुनौती

Published: Wed, 10 Apr 2024 08:52 AM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2024 01:00 PM (IST)

हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। मंगलवार को ...और पढ़ें

हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ SC पहुंचे अरविंद केजरीवाल
हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ SC पहुंचे अरविंद केजरीवाल

एएनआई, नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले में हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। मंगलवार को गिरफ्तारी और बाद में ईडी रिमांड के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री की याचिका को खारिज कर दिया था।

SC में जल्द सुनवाई की मांग

अरविंद केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर बुधवार को  जल्द सुनवाई की मांग की। इस पर चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने सिंघवी से कहा कि मैं ई-मेल (याचिका को शीघ्र सूचीबद्ध करने की मांग) पर गौर करूंगा। कृपया मेल भेजें।

केजरीवाल ने साजिश रची थी- HC

याचिका को खारिज करते हुए अपने फैसले में दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि इस ईडी द्वारा इकट्ठा की गई सामग्री से पता चलता है कि अरविंद केजरीवाल ने साजिश रची थी। इसके अलावा राघव मगुंटा और उनके पिता द्वारा भाजपा को पैसे देने के केजरीवाल के दावे पर अदालत ने कहा कि कौन किसे चुनाव लड़ने के लिए टिकट देता है या कौन किसे चुनावी बांड देता है, यह देखना इस अदालत का काम नहीं है।

SC से राहत की उम्मीद- AAP

हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज होने के बाद आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट केजरीवाल को उसी तरह राहत देगा, जैसे उसने हाल ही में आप से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को जमानत दी थी। भारद्वाज ने कहा कि हम हाई कोर्ट का सम्मान करते हैं, लेकिन हम सम्मानपूर्वक कहते हैं कि हम उसके आदेश से सहमत नहीं हैं।

तिहाड़ जेल में बंद हैं CM केजरीवाल

बता दें कि अरविंद केजरीवाल की दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 मार्च को गिरफ्तारी हुई थी। कई समन नजरअंदाज करने पर प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। सीएम केजरीवाल अभी 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।

यह भी पढ़ें-

HC के फैसले से AAP असहमत, अब केजरीवाल को SC से राहत की उम्मीद; सौरभ बोले- यह राजनीतिक साजिश...

मुश्किल में दिल्ली CM! केजरीवाल पार्टी मामलों के लिए जिम्मेदार, शराब घोटाले में HC की बड़ी टिप्पणी