विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Budget 2025: हिसाब-किताब भी जान लीजिए, दिल्ली सरकार के पास कैसे आता है रुपया; कहां कितना होगा खर्च?

Published: Wed, 26 Mar 2025 12:38 PM (GMT+05:30)

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। यह ...और पढ़ें

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली का सबसे बड़ा बजट पेश किया। जागरण फोटो
सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली का सबसे बड़ा बजट पेश किया। जागरण फोटो

HighLights

  1. दिल्ली को विकास की राह पर ले जाने के लिए 1 लाख करोड़ का बजट किया पेश।
  2. महिला सशक्तीकरण, बुनियादी ढांचा विकास और यमुना की सफाई पर दिया जोर।
  3. बजट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच व भाजपा के संकल्प पत्र की दिखी झलक।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच से प्रेरित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया। यह पिछले वित्त वर्ष 2024-25 के बजट 76 हजार करोड़ रुपये की तुलना में 31.5 प्रतिशत अधिक है। आइए हम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे कि आखिर बजट की इस भारी भरकम रकम को कैसे खर्च किया जाएगा।

दिल्ली की दशा सुधारने और उसे विकास पथ पर ले जाने के लिए पेश किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है। इसमें यमुना की सफाई, महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, बुनियादी ढांचा का विकास, जल, सीवरेज सहित 10 क्षेत्रों पर जोर देते हुए राजधानी को विकसित बनाने का खाका पेश किया गया। 

जान लीजिए पूरा हिसाब-किताब

हर वर्ग को साधने की कोशिश

बजट में भाजपा के विकसित दिल्ली संकल्प पत्र की झलक दिखती है तो दिल्ली को डबल इंजन की सरकार होने का लाभ भी मिलता नजर आ रहा है। डबल इंजन की वजह से ही दिल्ली सरकार केंद्र की मदद वाली कई बड़ी योजनाओं को बजट में शामिल कर सकी है। बजट पेश करने के दौरान सत्ता पक्ष के विधायक मोदी-मोदी के नारे लगाते रहे। बजट में सरकार ने हर वर्ग को साधने की कोशिश की है। साथ ही जटिल समस्याओं से जूझ रही जनता को राहत की उम्मीद दिखाई है। 

बजट पेश करते समय काफी उत्साहित दिखी सरकार

इसमें दिल्ली को विश्व की सर्वश्रेष्ठ राजधानी बनाने के साथ-साथ व्यापारियों, महिलाओं, गरीबों, छात्रों, युवाओं से लेकर झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में सुधार की इच्छाशक्ति नजर आती है। 27 वर्ष बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी भाजपा की सरकार विधानसभा में बजट पेश करते समय काफी उत्साहित दिखी। 

वित्त मंत्री का भी कार्यभार संभाल रहीं सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में अब तक के सबसे लंबे 138 मिनट के बजटीय भाषण में भाजपा सरकार के पहले बजट को ऐतिहासिक करार दिया। कहा- बजटीय प्रविधान में 31.5 प्रतिशत की वृद्धि देशभर में पूर्व वर्ष की तुलना में सर्वाधिक वृद्धि है। 

यह भी पढ़ें- Delhi Budget 2025: AAP सरकार के कार्यकाल में पहली बार राजस्व घाटे में गई थी दिल्ली, चौंकाने वाले तथ्य आए सामने

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सरकार ने अपने 2025-26 के बजट में पूंजीगत व्यय को दोगुना करके 28,000 करोड़ रुपये कर दिया है। साथ ही पिछली आप सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और अक्षमता का दौर अब समाप्त हो गया है। पहले मुगलों और अंग्रेजों ने और फिर पिछली आप सरकार ने दिल्ली को लूटा, लेकिन जनता ने किसी भी लूटने वाले को टिकने नहीं दिया। 

आम आदमी पार्टी पर लगाया बड़ा आरोप

दिल्ली को पटरी पर लाना आसान नहीं है, लेकिन हम दिल्ली को संवारने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और पीएम नरेंद्र मोदी को दिए गए जनता के एक-एक वोट का हिसाब देंगे। उन्होंने कहा, हमारे और उनके (आप) के बीच बहुत अंतर है। आप ने अपने लिए ‘शीशमहल’ बनाया, हम गरीबों के लिए मकान बनाएंगे। आप ने लाखों खर्च कर ‘टायलेट की सीट’ लगवाई, हम झुग्गी-बस्तियों में शौचालय बनवाएंगे। उन्होंने कहा, जिस पार्टी ने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया था, उस आप की नेता आतिशी ने लोगों को गुमराह करने के लिए पिछले साल बजट पेश करते हुए भगवान राम का 23 बार नाम लिया था, फिर भी कुछ नहीं किया।

यह भी पढ़ें- Delhi Budget पर महिलाएं-बिजनेसमैन गदगद, क्या बोले किसान और डॉक्टर?