विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झुग्गी को लेकर BJP और AAP में टकराव, वीरेंद्र सचदेवा के दावे पर सौरभ भारद्वाज का पलटवार

Published: Sat, 02 Aug 2025 06:30 AM (IST)

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने झुग्गी तोड़ने से पहले वैकल्पिक आवास देने के मुख्यमंत्री के आदेश का स्वागत किया। ...और पढ़ें

झुग्गी को लेकर भाजपा व आप में तकरार।
झुग्गी को लेकर भाजपा व आप में तकरार।

HighLights

  1. भाजपा का झुग्गी तोड़ने के आदेश का स्वागत |
  2. आप ने भाजपा पर लगाया झांसा देने का आरोप |
  3. केंद्र सरकार से मुकदमे वापस लेने की मांग |

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने वैकल्पिक आवास देने के बाद ही झुग्गी तोड़ने के मुख्यमंत्री के आदेश का स्वागत किया है।

उन्होंने कहा, भाजपा की दिल्ली सरकार झुग्गीवासियों को जहां झुग्गी वहां मकान देने के प्रति कटिबद्ध हैं। जहां भी झुग्गी वाले खतरनाक परिस्थितियों में जैसे की नालों व रेलवे लाइन के किनारे रहते हैं उन्हे सुरक्षित घर देना भी सरकार की जिम्मेदारी है। पिछले 27 वर्षों तक कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी की सरकार ने झुग्गी वालों को सिर्फ वोट बैंक समझा। उन्हें कोई सुविधा नहीं दी गई। नारकीय जीवन जीने को मजबूर किया।

वहीं, आम आदमी पार्टी का कहना है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी पार्टी कई महीनों से दिल्ली के गरीब निवासियों को झांसा दे रही है।

सौरभ भारद्वाज ने लगाए आरोप

आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, अगर मुख्यमंत्री झुग्गीवासियों को लेकर गंभीर हैं, तो उन्हें केंद्र सरकार और उससे जुड़ी एजेंसियों जैसे डीडीए, रेलवे और लैंड एंड डेवलपमेंट ऑफिस (एलएनडीओ) से हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मुकदमे वापस लेने के लिए कहना चाहिए। एक तरफ तो केंद्र सरकार की एजेंसियां इन गरीब लोगों के खिलाफ हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जा रही हैं। उन्हें रहने के लिए कोई वैकल्पिक जगह भी मुहैया नहीं करा रही हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के लिए खतरनाक साबित हो रही ई-रिक्शा, वाहन चालकों ने साढे छह माह में ली 17 लोगों की जान