Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi News: अब यमुनापार में होगा चौतरफा विकास, सीएम रेखा गुप्ता उठा सकती हैं ये बड़ा कदम

    Updated: Fri, 28 Mar 2025 09:30 AM (IST)

    राजधानी दिल्ली में 27 साल बाद फिर से भाजपा की सरकार बनी तो यमुनापार विकास बोर्ड के गठन की उम्मीद जगी है। दैनिक जागरण को दिए इंटरव्यू में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस तरफ इशारा किया कि सरकार यमुनापार के विकास के लिए बोर्ड का गठन करेगी। यमुनापार में तीन सौ से अधिक अनधिकृत कॉलोनियां हैं और बाकी क्षेत्र के मुकाबले यमुनापार में आबादी भी अधिक है।

    Hero Image
    यमुनापार विकास बाेर्ड का गठन कर सकती है दिल्ली सरकार। जागरण फोटो

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। यमुनापार विकास बाेर्ड के गठन की उम्मीद फिर से जगी है। वर्ष 2020 से आम आदमी पार्टी की सरकार ने यह बोर्ड निष्क्रिय कर दिया था। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने दैनिक जागरण से बातचीत में इस तरफ इशारा किया है कि सरकार यमुनापार के विकास के लिए बोर्ड का गठन करेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुनापार के लोगों की बढ़ीं उम्मीदें

    वहीं, ऐसे में यमुनापार के लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। बोर्ड न होने से अनधिकृत कॉलोनियों में विकास कार्यों के लिए फंड नहीं मिल पा रहा था। यमुनापार में तीन सौ से अधिक अनधिकृत कॉलोनियां हैं। बाकी क्षेत्र के मुकाबले यमुनापार में आबादी भी अधिक है।

    दिल्ली में भाजपा के थे सिर्फ आठ विधायक

    जिस वक्त दिल्ली में भाजपा के सिर्फ आठ विधायक थे। उस दौरान लक्ष्मी नगर से भाजपा विधायक अभय वर्मा ने बोर्ड के निष्क्रिय किए जाने की आवाज को उठाया था। वह इसके लिए हाईकोर्ट भी गए थे। लेकिन मौजूदा सरकार ने कोर्ट में कह दिया था कि इस बोर्ड की काेई जरूरत ही नहीं है। अब सत्ता परिवर्तन हो चुका है।

    यह भी पढ़ें- Interview: 1 लाख करोड़ का बजट, लेकिन CM रेखा के सामने कई चुनौतियां; इंटरव्यू में बताया विकसित दिल्ली का रोडमैप

    दिल्ली में 27 साल बाद आई भाजपा की सरकार

    दिल्ली में 27 वर्ष बाद भाजपा आई है। सीएम ने भी बोर्ड के गठन में दिलचस्पी ली है और बोर्ड का गठन वक्त की जरूरत बताया है। यमुनापार के भाजपा विधायक भी बोर्ड के गठन के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। रोहतास नगर के विधायक जितेंद्र महाजन का कहना है बोर्ड के गठन की मांग को लेकर सीएम से भी मिलेंगे। सीएम अच्छे से जानती है यमुनापार के रिहायशी क्षेत्रों का क्या हाल है।

    यह भी पढे़ं- दिल्ली बजट पर आतिशी ने खड़े किए सवाल, स्पीकर को लिखा पत्र; एक घंटे की बात पर क्यों छिड़ा विवाद?