Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Crime: सात साल से फरार गैंगरेप का आरोपी गिरफ्तार, 2023 में कोर्ट ने किया था भगोड़ा घोषित

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 02:08 PM (IST)

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के भगोड़े आरोपी भरत को गिरफ्तार किया है। 2017 में भरत ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक नाबालिग का अपहरण किया था जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया लेकिन जमानत पर रिहा होने के बाद वह फरार हो गया। 2023 में उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।

    Hero Image
    नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने वाला भगोड़ा गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नाबालिग का अपहरण कर अपने साथियों के साथ दुष्कर्म करने वाले भगोड़ा घोषित आरोपित को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान तिमारपुर के भरत के रूप में हुई है। मामला दर्ज होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन जमानत पर छूटने के बाद वह फरार हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उपायुक्त हर्ष इंदौरा के मुताबिक, हेड कांस्टेबल अजय को मिली गुप्त सूचना मिली थी कि सामूहिक दुष्कर्म मामले में भगोड़ा घोषित भरत अपने साथियों से मिलने राजपुरा रोड, ओपीएल गेट के पास आने वाला है।

    सूचना पर एसीपी राजपाल डबास की देखरेख में और इंस्पेक्टर सतीश मलिक के नेतृत्व में गठित टीम ने उक्त स्थान पर जाल बिछाते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

    पूछताछ में उसने बताया कि 2017 में, उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक नाबालिग लड़की का अपहरण किया, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके साथ मारपीट भी की थी।

    मामला दर्ज होने के बाद, उसे गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन बाद में उसे जमानत मिल गई। उसके बाद वह फरार हो गया और अदालत में पेश नहीं हुआ। वर्ष 2023 में न्यायालय ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया।

    यह भी पढ़ें- 'पिता द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने से गंभीर कुछ नहीं...', HC ने रद की जमानत; बेटी से बार-बार रेप का है आरोप