Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    GMC Election Result: अरविंद केजरीवाल के लिए अच्छी खबर, गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में खुला AAP का खाता

    By Jp YadavEdited By:
    Updated: Sun, 24 Apr 2022 01:32 PM (IST)

    Guwahati Municipal Corporation Election Result 2022 गुवाहाटी नगर निगम चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी ने 40 उम्मीदवार उतारे हैं। अब तक के नतीजों में ए ...और पढ़ें

    Hero Image
    GMC Election Result: अरविंद केजरीवाल के लिए अच्छी खबर, गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में खुला AAP का खाता

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी के लिए उत्तर पूर्व के अहम राज्य असम से भी अच्छी खबर आ रही है। गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में पहली बार ताल ठोंकने वाली आम आमदी पार्टी को पहली कामयाबी मिल गई है। ताजा खबर यह है कि आम आदमी पार्टी का गुवाहाटी नगर निगम चुनाव 2022 में खाता खुल चुका है। एक सीट पर AAP के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। AAP ने 57 सीटों पर 40 उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से एक उम्मीदवार की जीत हो चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, मतों की गिनती जारी है। 57 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी अब तक 28 वार्ड में जीत हासिल कर चुकी है, जबकि उसकी सहयोगी पार्टी असम गण परिषद ने 4 सीटें जीती हैं। इसके अलावा, आम आदमी पार्टी और असम जातीय परिषद के खाते में एक ही सीट आई है। दिल्ली और पंजाब में सत्तासीन आम आदमी पार्टी का भी खाता खुल गया है। AAP उम्मीदवार को एक सीट पर जीत मिली है, जो बड़ी बात है।

    यहां पर बता दें कि 60 सीटों वाले गुवाहाटी नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के तीन उम्‍मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। ऐसे में बची 57 सीटों के लिए रविवार को वोटों की गिनती जारी है। भारतीय जनता पार्टी, असम गण परिषद, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के साथ कई अन्य राजनीतिक दल मैदान में हैं। 

    अरविंद केजरीवाल के लिए असम से आई अच्छी खबर

    गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में कुछ सीटों पर जीत हासिल कर AAP मुखिया अरविंद केजरीवाल उत्तर पूर्व के इस महत्वपूर्ण राज्य में एंट्री मारना चाहते हैं। ऐसे में एक सीट पर जीत भी अपने आपमें बड़ी कामयाबी है, क्योंकि इससे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ेगा और आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी तैयारी कर सकेगी।

    दरअसल, वर्ष 2021 में हुए गुजरात निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सूरत में अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया था। सूरत निकाय के तहत आने वाली 130 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने 93 सीटें जीती हैं, तो वही आम आदमी पार्टी ने सूरत में 27 सीटें जीती। यह अलग बात है कि 5 पार्षदों ने बाद में भाजपा का दामन थाम लिया, लेकिन भाजपा के बाद वह दूसरी ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जिसने सूरत में इतनी अधिक सीटें हासिल की हैं।

    बता दें कि गुवाहाटी नगर निगम चुनाव 2022 में AAP ने 60 सीटों में 40 पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार (22 अप्रैल) को नगर निगम चुनाव में 57 सीटों पर मतदान के लिए पहली बार मतदान के लिए ईवीएम का इस्‍तेमाल किया गया। इसके साथ ही गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में लगभग 53 प्रतिशत मतदान हुआ है।

    ये भी पढ़ें- दिल्ली के इन 40 गांवों का नाम बदलने की चर्चा तेज, भाजपा नेता आदेश गुप्ता ने कहीं ये बातें

    ये भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रियों के लिए रोजाना 70 सर्टिफिकेट जारी कर रहा दादा देव अस्पताल, यात्रा के लिए ये जांच जरूरी