विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus: कंस्ट्रक्शन मजदूरों को 5000 रुपए देगी दिल्ली सरकार, सीएम केजरीवाल का एलान

By Mangal YadavEdited By:
Published: Tue, 24 Mar 2020 05:08 PM (IST)Updated: Tue, 24 Mar 2020 05:52 PM (IST)

Coronavirus दिल्ली सरकार ने कंस्ट्रक्शन मजदूरों को 5000 रुपए देने का एलान किया है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि कंस्ट्रक्शन मजदूरों को 5-5 हजार रुपए जल्द दिए जाएंगे।

Coronavirus: कंस्ट्रक्शन मजदूरों को 5000 रुपए देगी दिल्ली सरकार, सीएम केजरीवाल का एलान
Coronavirus: कंस्ट्रक्शन मजदूरों को 5000 रुपए देगी दिल्ली सरकार, सीएम केजरीवाल का एलान

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। दिल्ली में कोरोना के संक्रमण के खतरे से निपटने के लिए दिल्ली सरकार हरसंभव कदम उठा रही है। इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कंस्ट्रक्शन मजदूरों को 5000 रुपए देने का एलान किया है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि कंस्ट्रक्शन मजदूरों को 5-5 हजार रुपए जल्द दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले 40 घंटे में कोरोना का कोई नया मरीज सामने नहीं आया है। 30 मरीजों में से कुछ मरीज इलाज के बाद ठीक होकर घर चले गए हैं। 

सीएम केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में अभी 23 मरीजों ऐसे हैं जिनका उपचार चल रहा है। केजरीवाल ने कहा कि पिछले 40 घंटे में कोई नया मरीज नहीं मिलता यह एक अच्छी खबर है लेकिन हमें खुश नहीं होना चाहिए क्योंकि लड़ाई अभी जारी है। मरीजों की कभी भी संख्या बढ़ सकती है। हमें सतर्क रहना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में बड़ी संख्या में दिहाड़ी मजदूर हैं जो किराए के घरों में रहते हैं। अगर कुछ किराएदार अपने मकान मालिकों को किराए का भुगतान करने की हालत में नहीं हैं, तो उन्हें 2-3 महीने के लिए कुछ रियायत दी जा सकती है।

लोग कर रहे हैं एक-दूसरे की मदद

सीएम ने कहा कि लोग एक दूसरे की मदद कर रहे हैं। बहुत से मकान मालिकों के फोन और मैसेज आए हैं जो बता रहे हैं कि वे मार्च महीने का किराया नहीं ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक सज्जन कह रहे हैं कि मैं अपने कर्मचारियों को पूरी सैलरी दूंगा। यही पुण्य का काम है यही देशभक्ति है। 

भेदभाव न करें किराएदार

केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार रैन बसेरे में खाना बांटने का काम कर रही है। रैन बसेरे में भीड़ काफी होने लगी है इसलिए रैन बसेरों की संख्या बढ़ाया जा रहा है। लोग खाने के लिए ज़िम्मेदारी लेने सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सब लोगों ने प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर अपने खिड़की दरवाजे बालकनी पर आकर थाली , ताली बजाई थी। क्योंकि हम अपने डॉक्टर नर्सेस पायलट आदि के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में काम किया। लेकिन अब यह सुनने को मिल रहा है कि मकान मालिक अपने किराएदार नर्स, पायलट को निकाल रहे हैं क्योंकि वो कोरोना में लगे हैं। सीएम ने कहा कि कल को मान लो आपके परिवार में किसी को पुराना हो गया तो आप इन्हीं डॉक्टर और नर्स के पास ही तो जाओगे। इस तरह का भेदभाव और व्यवहार सही नहीं है। कसम खाओ कि अब इन लोगों के साथ कोई भेदभाव नहीं करोगे।

ये भी पढ़ेंः   Coronavirus: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में नहीं मिला कोई कोरोना का मरीज, 5 हुए ठीकः केजरीवाल

Lockdown: 'दूधिया' बन बाइक से घूम रहा था युवक, डिब्बा खुलवाया तो पुलिस वाले भी नहीं रोक पाए हंसी