सीमापुरी में CM रेखा गुप्ता को गांवड़ी सड़क के लिए क्यों कहना पड़ा 'देखो मैडम कैसे अतिक्रमण हटा रही हैं...'
पूर्वी दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोण्डा और सीमापुरी विधानसभा में विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने गांवड़ी सड़क के चौड़ीकरण की बात कही और जनता से सहयोग की अपील की। रेखा गुप्ता ने पिछली आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कोई प्रोजेक्ट पास नहीं किया। इस दौरान पंकज कुमार सिंह कपिल मिश्र और मनोज तिवारी भी उपस्थित थे।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा का दौरा किया। जहाँ उन्होंने घोण्डा और सीमापुरी विधानसभा में महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लोकार्पण किया। इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि गांवड़ी सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। हालांकि, इस बीच वह यह कहना नहीं भूलीं कि जब सड़क का चौड़ीकरण होगा तब स्थानीय लोग यह न कहने लगें, 'देखो, मैडम कैसे अतिक्रमण हटा रही हैं?'
दिल्ली की मुख्यमंत्री जी live हमारी उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा में pic.twitter.com/XSsmZUve4M
— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) July 17, 2025
यह भी पढ़ें- 'वाहनों को आयु नहीं फिटनेस के आधार पर चलने की मिले अनुमति', जागरण विमर्श में बोलीं रेखा गुप्ता
पूर्व की आप सरकार पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली तीन इंजन की सरकार है। इसका सीधा फायदा दिल्ली को मिल रहा है। पहले की सरकारों ने जनता की चिंता नहीं की।
उन्होंने स्थानीय जनता से कहा कि जनता व कोर्ट के आदेश पर सरकार काम करती है। रोड का चौड़ीकरण जब हुआ तब जनता यह न कहे कि देखो मैडम कैसे अतिक्रमण हटा रही हैं?
VIDEO | Delhi CM Rekha Gupta (@gupta_rekha) inaugurates chaupal at Pusta number 5 in Ghonda assembly constituency.#DelhiNews
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/bOickxsGMM
— Press Trust of India (@PTI_News) July 17, 2025
उन्होंने पूर्व की आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकार ने कोई प्रोजेक्ट पास नहीं किया था।
उन्होंने यह भी कहा कि मेट्रो का कर्जा मौजूदा सरकार चुका रही है। साथ ही, उन्होंने स्थानीय नागरिकों की समस्या को देखते हुए कहा कि हर रूट पर डीटीसी की बसों का संचालन किया जाएगा।
सरकार यह भी प्रयास कर रही है कि बस टर्मिनल बहुमंजिला बनाई जाए।
उन्होंने सरकार के कामों को गिनवाते हुए कहा कि यहां पर यमुना सफाई से लेकर कूड़े के पहाड़ हटाने को लेकर काम चल रहा है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार शुरू कर रही टूरिज्म फेलोशिप प्रोग्राम, हर महीने मिलेंगे 50,000 रुपये; जानिए क्या हैं पात्रता की शर्तें?
इस बीच उनके साथ दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री पंकज कुमार सिंह, कपिल मिश्र और दिल्ली नॉर्थ-ईस्ट से भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी नज़र आए। इस बीच सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना विहार स्थित कांवड़ मंदिर में जलाभिषेक कर शिवजी का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।