Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चचेरी बहन के प्रेम विवाह करने पर भड़का भाई, जीजा को मारी गोली

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Sun, 28 Jan 2018 02:51 PM (IST)

    दो माह पहले रोहित अचानक सन्नी के घर आने-जाने लगा। ऐसे में उसे लगा कि रोहित ने भी दोनों की शादी को मंजूर कर लिया है। वारदात के दिन रोहित उसके घर आया। ...और पढ़ें

    Hero Image
    चचेरी बहन के प्रेम विवाह करने पर भड़का भाई, जीजा को मारी गोली

    नई दिल्ली [जेएनएन]। बेगमपुर इलाके में चचेरी बहन से प्रेम विवाह करने से नाराज युवक ने जीजा को गोली मार दी। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान रोहित उर्फ काकू के रूप में हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चचेरा भाई रोहित था नाराज 

    पुलिस के अनुसार 24 जनवरी की शाम रोहिणी सेक्टर-20 में सन्नी नाम के युवक को गोली मारने की सूचना मिली थी। उसके कंधे में गोली लगी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। सन्नी ने पुलिस को बताया कि वह रोहिणी सेक्टर-20 में रहता है। एक वर्ष पहले उसने मंगोलपुरी मे रहने वाली युवती से प्रेम विवाह किया था। इस शादी को लेकर युवती का चचेरा भाई रोहित उर्फ काकू काफी नाराज था, जबकि युवती के परिवार वालों ने कुछ माह बाद इस शादी को स्वीकार कर लिया था।

    घर आने लगा रोहित 

    दो माह पहले रोहित अचानक सन्नी के घर आने-जाने लगा। ऐसे में उसे लगा कि रोहित ने भी दोनों की शादी को मंजूर कर लिया है। वारदात के दिन रोहित उसके घर आया। वहां कुछ देर बातचीत करने के बाद रोहित सन्नी को अपने साथ नजदीकी पार्क में ले गया।

    न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी 

    पार्क में मौका पाकर रोहित ने शादी पर अपनी नाराजगी जताते सन्नी पर गोली चला दी। गोली लगने से सन्नी नीचे गिर पड़ा। एसीपी सौरभ चंद्रा की देखरेख में थानाध्यक्ष आरएस मीणा की टीम ने गुप्त सूचना पर आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे अदालत के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

    यह भी पढ़ें: दिल्ली: शालीमार बाग में बुजुर्ग महिला की हत्या, सीसीटीवी फुटेज में नजर आया कातिल

    यह भी पढ़ें: दिल्ली: रोहिणी में डाकघर के गार्ड की हत्या, एक नाबालिग आरोपी गिरफ्तार