विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में कल से शुरू होगा दो योजनाओं का रजिस्ट्रेशन, घर बैठे मिलेगी सुविधा; केजरीवाल का एलान

Published: Sun, 22 Dec 2024 12:27 PM (IST)Updated: Sun, 22 Dec 2024 12:41 PM (IST)

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को अपने पाले में ...और पढ़ें

अरविंद केजरीवाल ने महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना को लेकर अपडेट दिया।
अरविंद केजरीवाल ने महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना को लेकर अपडेट दिया।

HighLights

  1. सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2100 रुपये
  2. करीब 35 से 40 लाख महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ- केजरीवाल

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की है कि कल यानी सोमवार से दिल्ली में जनता के लिए घोषित दो बड़ी योजनाओं का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा।

किसे मिलेगा योजना का लाभ?

इसमें पहली योजना मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना है जिसके तहत दिल्ली की निवासी प्रत्येक महिला को ₹2100 रुपये हर महीने सम्मान के रूप में दिए जाएंगे, इसके लिए महिला का दिल्ली का मतदाता होना अनिवार्य है तथा महिला सरकार की कोई अन्य पेंशन ना ले रही हो और आयकर दाता ना हो।

महिला सम्मान योजना व संजीवनी योजना की घोषणा करते आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री आतिशी, मनीष सिसोदिया।

दूसरी योजना संजीवनी योजना है जिसके तहत बुजुर्गों का मुफ्त में इलाज कराया जाएगा इस योजना का भी सोमवार से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। लोगों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए परेशान होने या कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कॉलोनियों में जाएंगे और लोगों का रजिस्ट्रेशन करेंगे। 

केजरीवाल ने लोगों से की खास अपील

केजरीवाल ने बुजुर्ग लोगों से और महिलाओं से अपील की है कि वे अपना मतदाता पहचान पत्र तैयार रखें। उन्होंने लोगों से यह भी कहा है कि वह यह भी जांच लें कि उनका वोट कहीं कट तो नहीं दिया गया है। अगर किसी का वोट कट गया होगा तो ऐसे लोगों का मतदाता पहचान पत्र बनवाने की भी उन्होंने बात कही।

ये भी पढ़ें-

कितनी महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ?

आप संयोजक ने कहा, "करीब 35 से 40 लाख महिलाओं को सम्मान योजना का लाभ मिलेगा और करीब 15 लाख बुजुर्गों को संजीवनी योजना का लाभ मिलेगा।" इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में दौरान अरविंद केजरीवाल साथ दिल्ली सीएम आतिशी और आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया मौजूद रहे।

हम एलजी के आभारी हैं, सीवर की समस्या का करेंगे समाधान- केजरीवाल

उपराज्यपाल वी के सक्सेना द्वारा दौरे के दौरान दक्षिणी दिल्ली में सीवर की समस्या उठाए जाने के सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि हम उनके आभारी हैं कि वह हमें समस्याओं से अवगत करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम उनके द्वारा अभी तक अवगत कराई गई समस्याओं का हल कराने के साथ ही इस समस्या का भी हल कर देंगे।

परेड में दिल्ली की झांकी ना होने पर उठाए सवाल

गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार भी दिल्ली की झांकी ना होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह दुखद स्थिति है कि देश की राजधानी दिल्ली होने के बाद भी दिल्ली की झांकी को बार-बार हटा दिया जाता है, उन्होंने कहा कि दिल्ली की झांकी तो हर बार होनी चाहिए।