Weather Update: मानसून में इस बार नहीं डूबेगी दिल्ली? उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण
दिल्ली सरकार ने जलभराव और यमुना प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए नालों का निरीक्षण किया। उपराज्यपाल वीके सक्सेना मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री प्रवेश वर्मा ने वज़ीराबाद सप्लीमेंट्री ड्रेन बारापुला नाला सुनेहरी पुल नाला कुशक नाला और नजफगढ़ नाला का निरीक्षण किया। सरकार का उद्देश्य है कि नालों का पानी अपने प्राकृतिक प्रवाह में बहे और प्रदूषण मुक्त रहे।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। नालों की सफाई में लापरवाही के कारण यमुना प्रदूषित हो रही है। प्रत्येक वर्ष दिल्लीवासियों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके समाधान के लिए इन दिनों नालों की सफाई का काम चल रहा है। प्रत्येक 15 दिनों में इसका निरीक्षण करने का निर्णय लिया गया है जिससे कि काम में कोई लापरवाही न हो।
इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री प्रवेश वर्मा ने वज़ीराबाद सप्लीमेंट्री ड्रेन, बारापुला नाला, सुनेहरी पुल नाला, कुशक नाला और नजफगढ़ नाला का निरीक्षण किया।
नालों का पानी अपने प्राकृतिक प्रवाह में बहे-सीएम
उपराज्यपाल ने कहा, जलभराव की समस्या केवल मानसून तक ही सीमित नहीं रह गई है। यह शहर के आधारभूत संरचना और जनजीवन को प्रभावित करने वाला एक गंभीर विषय है। सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को नालों की मरम्मत और साफ-सफाई के लिए आपसी सहयोग और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, यमुना में गिरने वाले सभी बड़े नाले वर्षों से उपेक्षित रहे हैं। हमारी सरकार का उद्देश्य है कि नालों का पानी अपने प्राकृतिक प्रवाह में बहे और प्रदूषण मुक्त रहे, जिससे कि यमुना फिर से अपने स्वच्छ स्वरूप में लौट सके।
उपराज्यपाल ने इस काम को आगे बढ़ाया है। हम सभी एक टीम की तरह काम कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, एनडीएमसी, परिवहन विभाग, दिल्ली जल बोर्ड, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
साहिबी नदी के किनारे बनेगा रिवर फ्रंट
उत्तम नगर के विपिन गार्डन में उपेक्षित पड़ी बाढ़ एवं सिंचाई विभाग की लगभग 50 एकड़ भूमि पर सुंदर पार्क बनेगा। उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री व मंत्री ने इस स्थान का भी निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा, वर्षों से उपेक्षित पड़ी इस ज़मीन पर लगातार अतिक्रमण हो रहा था। यहां से गुजरने वाली साहिबी नदी को भी इस योजना से जोड़ते हुए एक विस्तृत रिवर फ्रंट का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Weather Update: देश में इस बार सामान्य रहेगा मानसून, इन राज्यों में कम बारिश की संभावना
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।