विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लॉरेंस के वकील पर हमले की रोहित गोदारा गिरोह ने ली जिम्मेदारी, स्पेशल सेल-क्राइम ब्रांच के हाथ अब भी खाली

Published: Sat, 28 Feb 2026 10:26 PM (IST)

उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट में लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक खत्री पर फायरिंग के चार दिन बाद भी दिल्ली ...और पढ़ें

लाॅरेंस के विरोधी गैंगस्टर राजस्थान के रोहित गोदारा के शूटरों ने कार पर पीछे से ताबड़तोड़ छह राउंड फायरिंग की थी।

लाॅरेंस के विरोधी गैंगस्टर राजस्थान के रोहित गोदारा के शूटरों ने कार पर पीछे से ताबड़तोड़ छह राउंड फायरिंग की थी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में मरघट बाबा मंदिर के बाहर कुख्यात गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई के अधिवक्ता पर फायरिंग करने के मामले में चार दिन बाद भी दिल्ली पुलिस को हमलावरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बीते 24 फरवरी की देर रात अधिवक्ता दीपक खत्री जब अपनी टीम के साथ कार से मरघट बाबा मंदिर से अपने घर के लिए निकले थे तभी लाॅरेंस के विरोधी गैंगस्टर राजस्थान के रोहित गोदारा के शूटरों ने उनकी कार पर पीछे से ताबड़तोड़ छह राउंड फायरिंग की थी।

बदमाशों की संख्या तीन थी, घटना के बाद सभी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए थे। कार में अधिवक्ता दीपक खत्री समेत पांच लोग सवार थे। हमले के दौरान कार सवार संदीप नामक युवक को दो गोलियां लगी थी, जो सर गंगाराम अस्पताल में उपचाराधीन है। घटना में दीपक खत्री बाल-बाल बच गए।

घटना के बाद से रोहित गोदारा लगातार, अधिवक्ता दीपक खत्री को विदेश से फोनकर उन्हें व उनके परिवार के सदस्यों को जान से मार डालने की धमकी दे रहा है। जिसे देखते हुए उन्होेंने खुद को और घर पर तत्काल सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है लेकिन न तो उन्हें व न ही उनके घर पर कोई सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

दीपक खत्री का कहना है कि कई केस में लाॅरेंस को बरी कराने पर रोहित गोदारा व उसके सहयोगी गिरोहों के बदमाशों में बौखलाहट है। इस मामले की जांच में उत्तरी जिला पुलिस के अलावा स्पेशल सेल व क्राइम ब्रांच भी लगी हुई है। रोहित गोदारा व गोल्डी बराड़ विदेश में छिपकर भारतीय एजेंसियों के लिए सिरदर्द बन रहा है। जिससे दोनों को विदेश से लाने के लिए दिल्ली पुलिस, आइबी व केंद्र सरकार की मदद से प्रक्रिया तेज कर दी है।

इस मामले में उत्तरी जिला के डीसीपी राजा बांठिया का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज व मुखबिरों से बदमाशों के बारे में पता लगाया जा रहा है। हमले की जिम्मेदारी 25 फरवरी की सुबह लाॅरेंस बिश्नोई के प्रतिद्वंदी रोहित गोदारा, नवीन बाक्सर, राहुल फतहपुर और सन्नी यामा आदि गिरोहों ने ली थी। इन्होंने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर कहा था कि पुलिस के लिए मुखबिरी करने के कारण उन्होंने हमला किया है।

यह भी पढ़ें- बहालगढ़ में फायरिंग: रोहित गोदारा के नाम दो करोड़ रंगदारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; धमकी का वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें- 'मैं लॉरेंस को जानता न पहचानता'; चश्मदीद बयान से पलटा, DAV कॉलेज फायरिंग केस में नया मोड़

यह भी पढ़ें- गायक परमेश वर्मा के मैनेजर को लॉरेंस गैंग की धमकी; विदेशी नंबरों से कॉल कर मांगी 10 करोड़ रंगदारी

यह भी पढ़ें- दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर फायरिंग, कार सवार पांच में से एक युवक घायल; जांच में जुटी पुलिस