गायक परमेश वर्मा के मैनेजर को लॉरेंस गैंग की धमकी; विदेशी नंबरों से कॉल कर मांगी 10 करोड़ रंगदारी
लुधियाना में गायक परमेश वर्मा के मैनेजर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी ...और पढ़ें

परमीश वर्मा।
HighLights
परमेश वर्मा के मैनेजर को 10 करोड़ की फिरौती धमकी।
लॉरेंस गैंग के नाम पर विदेशी नंबरों से कॉल।
लुधियाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता परमेश वर्मा के बिजनेस मैनेजर से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ये धमकी फोन पर मिली और कॉल करने वाले खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा बता रहे हैं। कॉल करने वालों ने पैसे न देने पर मैनेजर और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
मामले की शिकायत मिलने के बाद लुधियाना के थाना सराभा नगर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस विदेशी नंबरों से आई कॉल की डिटेल खंगाल रही है और साइबर तकनीक की मदद से आरोपितों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस को दी शिकायत में भाई रणधीर सिंह नगर (बीआरएस नगर) निवासी हरविंदर सिंह उर्फ हार्डी ने बताया कि वह निजी व्यवसाय करते हैं और लंबे समय से परमेश वर्मा का पूरा बिजनेस संभाल रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 'गायकी मेरा इश्क, पढ़ाई मेरी ताकत...', सरपंच विवाद के बीच सिंगर मासूम शर्मा ने हासिल की दूसरी डिग्री
अलग-अलग नंबरों से आई कॉल
उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें अलग-अलग विदेशी नंबरों से कॉल आ रही थी। कॉल करने वालों ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए 10 करोड़ रुपये की मांग की।
आरोपितों ने धमकी दी कि यदि तय रकम नहीं दी गई तो उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस धमकी के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है। घटना के बाद हरविंदर सिंह ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
यह भी पढ़ें- पंजाब में घने कोहरे का कहर; समाना–पटियाला रोड पर पीआरटीसी बस और कार की टक्कर, चालक की मौत
पुलिस जांच में जुटी
इस मामले ने एक बार फिर पंजाब में गैंगस्टर नेटवर्क और रंगदारी की बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि कॉल वास्तव में किस गिरोह से जुड़ी है या किसी ने गैंग के नाम का दुरुपयोग किया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
