बहालगढ़ में फायरिंग: रोहित गोदारा के नाम दो करोड़ रंगदारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; धमकी का वीडियो वायरल
बहालगढ़, सोनीपत में पहल न्यूट्रिशन शोरूम पर गोलीबारी हुई। दो महीने पहले मालिक वीरेंद्र पहल से रोहित गोदारा के नाम ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, राई (सोनीपत)। बहालगढ़ स्थित पहल न्यूट्रिशियन के शोरूम पर शुक्रवार को बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग करने से पहले बदमाशों ने शोरूम में रिसेप्शन पर बैठे युवक को गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद तीन बदमाशों में से एक ने बाहर से शोरूम पर फायरिंग की।
दो महीने पहले पहल न्यूट्रिशन के मालिक वीरेंद्र पहल से कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर बदमाश महेंद्र डिडलाना ने फोन कर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच की।
दो युवक शोरूम के बाहर खड़े रहे
पहल न्यूट्रीशन शोरूम पर तीन युवक बाइक से पहुंचे। दो युवक शोरूम के बाहर खड़े हो गए, जबकि एक अंदर घुस गया। अंदर जाकर उसने रिसेप्शन पर बैठे रितेश गर्ग को गोली मारने की बात कही। रितेश गर्ग तुरंत कुर्सी से उठकर पीछे की ओर भाग गया, जिससे उसकी जान बच गई। बाहर आकर एक बदमाश ने शोरूम के शीशे पर फायरिंग कर दी, जिससे शीशा टूट गया।
सुरक्षा देने की पेशकश
वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपित बाइक पर बैठकर फरार हो गए। 27 दिसंबर, 2025 को पहल न्यूट्रीशियन के मालिक वीरेंद्र पहल से रोहित गोदारा गैंग ने दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस घटना के बाद पुलिस ने वीरेंद्र पहल को सुरक्षा देने की पेशकश की थी, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था।
अनिल पंडित के नाम पर मांगी गई रंगदारी
इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित एक पोस्ट में इस वारदात की जिम्मेदारी कथित तौर पर रणदीप मलिक व अनिल पंडित यूएसए ने ली है, जिसे लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। कारोबारी से दो माह पहले रोहित गोदारा के नाम पर रंगदारी मांगी गई थी।
पोस्ट में पहल न्यूट्रिशियन पर नकली उत्पाद बेचने और युवाओं की सेहत से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया गया। पोस्ट रणदीप मलिक की आइडी से डाली गई है। पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि शोरूम संचालकों ने कथित तौर पर रोहित गोदारा को रंगदारी दी है।
पोस्ट में रोहित गोदारा पर देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप लगाया गया और चेतावनी दी गई कि जो भी उसे आर्थिक सहयोग करेगा, उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। लिखा है कि इसका ऐसा बदला लेंगे देखने वाले की रूह कांप जाएगी।
मासूम शर्मा को भी दी चेतावनी
पोस्ट में गायक मासूम शर्मा का नाम लेते हुए उन्हें सरपंचों से माफी मांगने की चेतावनी दी गई है। पोस्ट में सलाम शहीदा नूं के साथ लारेंस बिश्नोई ग्रुप, जितेंद्र गोगी मान ग्रुप, हाशिम बाबा ग्रुप, काला राणा गैंग, हरी बाक्सर, आरजू बिश्नोई, शुभम लोंकर, आशीष मलिक सोनीपत, कपिल मलिक सोनीपत, साहिल दूहन हिसार लिखा है। डीसीपी नरेंद्र कादियान ने बताया कि पुलिस पोस्ट की सत्यता की भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- सोनीपत में स्पाइडरमैन बना युवक, परीक्षा केंद्र की दीवार पर चढ़कर नकल कराने की कर रहा था कोशिश
यह भी पढ़ें- हरियाणा के चरखी दादरी में 10वीं गणित का पेपर आउट, सात पर FIR दर्ज, सोनीपत-नारनौल में सुपरवाइजर हटाए
यह भी पढ़ें- सोनीपत के गोहाना में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; दोस्त घायल
