हरियाणा के चरखी दादरी में 10वीं गणित का पेपर आउट, सात पर FIR दर्ज, सोनीपत-नारनौल में सुपरवाइजर हटाए
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं गणित परीक्षा का पेपर रानीला केंद्र से लीक हो गया। परीक्षा शुरू होने के ...और पढ़ें

कैप्शन: हरियाणा के चरखी दादरी में 10वीं गणित का पेपर आउट (फाइल फोटो)
HighLights
दसवीं गणित का पेपर रानीला परीक्षा केंद्र से लीक हुआ
प्रिंसिपल सहित सात लोगों और दो छात्रों पर एफआईआर दर्ज
चरखी दादरी एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया
जागरण संवाददाता, भिवानी/चरखी दादरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं की गणित परीक्षा के पहले दिन रानीला परीक्षा केंद्र से पेपर आउट हो गया। दोपहर साढ़े 12 बजे परीक्षा शुरू होने के कुछ समय बाद ही प्रश्न-पत्र की फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गई।
दोपहर 1:56 बजे वायरल प्रश्न-पत्र बोर्ड चेयरमैन प्रो. डा. पवन कुमार के संज्ञान में पहुंचा। इसे राकवमावि रानीला-02 के कमरा नंबर 02 और 03 से प्रश्न-पत्र की फोटो खींचकर वायरल किया था। शिक्षा बोर्ड ने स्कूल प्रिंसिपल राजेश गुप्ता, चीफ सुपरिंटेंडेंट अनीता, सेंटर सुपरिंटेंडेंट जयभगवान, सुपरवाइजर विनोद पीटीआइ व राजबीर टीजीटी सहित सात लोगों पर एफआइआर दर्ज करवाई है।
वहीं चरखी दादरी एसपी अर्श वर्मा ने हेड कांस्टेबल नरेश और ईएचसी जयकिशन को निलंबित कर दिया है। शिक्षा बोर्ड ने जांच कर दो परीक्षार्थियों की पहचान कर दोनों पर एफआइआर दर्ज करवाई है। आज 12वीं का राजनीति विज्ञान का पेपर : 27 फरवरी को 12वीं की राजनीति विज्ञान तथा डीएलएड द्वितीय वर्ष रि-अपियर विषय की परीक्षा 1158 केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें 1,17,427 परीक्षार्थियों के प्रविष्ट होने की संभावना है।
