विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत में स्पाइडरमैन बना युवक, परीक्षा केंद्र की दीवार पर चढ़कर नकल कराने की कर रहा था कोशिश

Published: Fri, 27 Feb 2026 05:56 PM (IST)

गोहाना में हरियाणा बोर्ड की 12वीं गणित परीक्षा के दौरान नकल कराने का प्रयास सामने आया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक ...और पढ़ें

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा केंद्र की चारदीवारी के पास घूमते युवक। सौ. सोशल मीडिया

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा केंद्र की चारदीवारी के पास घूमते युवक। सौ. सोशल मीडिया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गोहाना। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के दौरान गोहाना में नकल कराने के प्रयास का मामला सामने आया है। शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र के बाहर कुछ बाहरी युवकों का जमावड़ा लगने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

युवक दीवार पर चढ़ता दिखा

वीडियो में आठ से 10 युवक केंद्र की चारदीवारी के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से एक युवक दीवार पर चढ़ता हुआ भी नजर आ रहा है। पुलिस की सख्ती के चलते युवक केंद्र में प्रवेश नहीं कर सके। वहीं पुलिस ने भी वीडियो जारी कर सुरक्षा चाक-चौबंद करने की बात कही है।

गुरुवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं की गणित की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा शुरू होने के बाद राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र के बाहर बाहरी युवक एकत्रित हो गए। युवक नकल कराने की कोशिश में विद्यालय के पीछे की तरफ चारदीवारी के पास पहुंच गए।

nakal1

खेड़ी गुज्जर परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े युवक उत्तर लिखते हुए। वीडियो ग्रैब

पुलिस ने युवकों को खदेड़ा

मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता और सख्ती के चलते युवक अपनी मंशा में सफल नहीं हो सके। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवकों को वहां से खदेड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी वहां पहुंचे लेकिन तब तक वहां से युवक जा चुके थे। गोहाना में इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से चार को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।

अनावश्यक खड़े होने पर होगी कार्रवाई

प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। एसीपी राहुल देव ने बताया कि परीक्षा की पवित्रता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। सूचना पर जब टीम पहुंची तो केंद्र के पास कोई युवक नहीं मिला। केंद्रों के बाहर अनावश्यक रूप से खड़े होने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हरियाणा के चरखी दादरी में 10वीं गणित का पेपर आउट, सात पर FIR दर्ज, सोनीपत-नारनौल में सुपरवाइजर हटाए

यह भी पढ़ें- सोनीपत के गोहाना में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; दोस्त घायल

यह भी पढ़ें- सोनीपत: छात्रा के भागने पर छात्र ने की आत्महत्या की कोशिश, सुसाइड नोट में बताई वजह