सोनीपत: छात्रा के भागने पर छात्र ने की आत्महत्या की कोशिश, सुसाइड नोट में बताई वजह
सोनीपत की राई यूनिवर्सिटी में एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसकी प्रेमिका के किसी और के साथ भाग जाने के बाद छात्र ने यह कदम उठाया।
-1772101711711_m.webp)
HighLights
सोनीपत में छात्र ने आत्महत्या का प्रयास किया
प्रेमिका के भाग जाने पर उठाया यह कदम
सुसाइड नोट में बताई पूरी घटना की वजह
संवाद सहयोगी, राई (सोनीपत)। एक विश्वविद्यालय में गुरुवार को हॉस्टल में एक छात्र ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। सहपाठियों ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल में पहुंचाया। छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे आइसीयू में रखा गया है। कमरे से मिले सुसाइड नोट में छात्र ने लिखा है कि एक छात्रा उसका नाम लेकर घर से भाग गई है, लेकिन वह उसके पास नहीं आई है, वह किसी अन्य से भी बात करती थी।
राई थाना पुलिस को दिन में करीब 12 बजे सूचना मिली कि एक यूनिवर्सिटी के एक हॉस्टल में रह रहे भिवानी के छात्र ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया है। साथ में पढ़ने वाले छात्रों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
मामले के आइओ एसआई संदीप ने बताया कि डॉक्टरों ने अभी छात्र को बयान देने की हालत में नहीं बताया है। पीड़ित छात्र के स्वजन अस्पताल में पहुंच चुके हैं।
वहीं कमरे से एक नोट मिला है जिसमें उसने हिसार के एक गांव एक परिचित छात्रा उसका नाम लेकर घर से भाग गई है। वह उसके पास आई ही नहीं। वह लड़की एक अन्य लड़के के संपर्क में भी रहती थी। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है।
