विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर फायरिंग, कार सवार पांच में से एक युवक घायल; जांच में जुटी पुलिस

Published: Wed, 25 Feb 2026 03:25 AM (IST)Updated: Wed, 25 Feb 2026 07:01 AM (IST)

मंगलवार रात दिल्ली के कश्मीरी गेट में एक कार पर फायरिंग हुई, जिसमें सवार पांच लोगों में से एक घायल ...और पढ़ें

कश्मीरी गेट में लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर फायरिंग।

कश्मीरी गेट में लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर फायरिंग।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में मंगलवार देर रात एक कार पर फायरिंग की घटना सामने आई। कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें से एक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, कार में मौजूद एक व्यक्ति वकील दीपक खत्री हैं, जो खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम का हिस्सा बता रहे हैं।

हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में उन्हें बिश्नोई का वकील बताया गया है। पुलिस ने बताया कि दो या तीन हमलावरों ने फायरिंग की। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। वहीं घायल व्यक्ति की हालत स्थिर है और जांच जारी है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक शख्स के पीठ में लगी गोली

कार में सवार लोगों में से एक शख्स ने बताया कि रात करीब 10:15 बजे वे एक मंदिर से निकले थे। हम कार में बैठे ही थे, तभी हम पर तीन गोलियां चलाई गईं। जब पीछे का शीशा टूटा, तब हमें पता चला कि हम पर गोलियां चलाई जा रही हैं। मेरे एक दोस्त संदीप की पीठ में गोली लगी है। हम तेजी से गाड़ी भगाकर वहां से निकल गए। पीसीआर समय पर पहुंच गई और हमारे दोस्त को अस्पताल ले गई। गाड़ी सवार अन्य लोगों की हालत स्थिर है।

Firing (2)

पुलिस घटना का सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ितों से पुलिस बयान लेकर जांच शुरू कर दी है

यह भी पढ़ें- दशकों बाद पुरानी दिल्ली को लटकते तारों से मिलेगी मुक्ति, भूमिगत परियोजना का होगा शुभारंभ