विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हल्का सुधार, फिर भी दमघोंटू हवा: GRAP-4 की पाबंदियों के बीच दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण गंभीर

Published: Wed, 17 Dec 2025 07:56 AM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर गंभीर बना हुआ है, GRAP-4 लागू होने के बावजूद हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं ...और पढ़ें

दिल्ली में जारी प्रदूषण की मार।

दिल्ली में जारी प्रदूषण की मार।

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में GRAP-4 के बावजूद प्रदूषण गंभीर

  2. प्रदूषण के कारण दिल्ली में उड़ानें प्रभावित

  3. हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं, लोग परेशान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार दर्ज किया गया है, लेकिन इसके बावजूद राजधानी और आसपास के इलाकों में जहरीली धुंध की मोटी परत छाई हुई है। ग्रैप-4 (GRAP Stage-IV) की सख्त पाबंदियां लागू होने के बाद भी वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बना हुआ है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बुधवार सुबह सात बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। सोमवार शाम चार बजे राजधानी का औसत AQI 427 रिकॉर्ड किया गया था। हालांकि 24 घंटे में AQI में कुछ गिरावट आई है, लेकिन हालात अभी भी चिंताजनक बने हुए हैं।

दिल्ली के अधिकतर इलाकों में AQI 300 के आसपास बना हुआ है। रोहिणी में AQI 316, नरेला में 312, ITI शाहदरा में 312, जहांगीरपुरी में 310 और DTU दिल्ली में 301 दर्ज किया गया, जो सभी गंभीर श्रेणी में आते हैं। इसके अलावा श्रीनिवासपुरी (294), सत्यावती कॉलेज (289), सोनिया विहार (282), पूसा (280) और डीयू नॉर्थ कैंपस (277) में भी हवा बेहद खराब स्थिति में रही।

एनसीआर के अन्य शहरों में भी हालात बेहतर नहीं हैं। नोएडा के सेक्टर-1 में AQI 288 और सेक्टर-125 में 255 दर्ज किया गया, जबकि नॉलेज पार्क-5 में 241 रहा। गाजियाबाद के संजय नगर में AQI 230 और लोनी में 202 रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के मौसम में हल्का सुधार, कोहरा-धुंध हुई कम; आज साफ आसमान और धूप का अनुमान

 

 

 

 

उड़ानें भी रहीं प्रभावित

खराब एयर क्वालिटी और बढ़ती धुंध का असर हवाई यातायात पर भी जारी है। राजधानी के आसपास छाए घने कोहरे के कारण मंगलवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान सेवाएं प्रभावित रहीं। जानकारी के अनुसार, 131 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि करीब 400 उड़ानें देरी से संचालित हुईं।

विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में बदलाव और तेज हवाओं के बिना प्रदूषण से तत्काल राहत मिलना मुश्किल है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह कुछ प्रमुख इलाकों की स्थिती

दिल्ली एनसीआर इलाकों का AQI
इलाका AQI
रोहिणी 316
नरेला 312
ITI शाहदरा 312
जहांगीरपुरी 310
DTU, दिल्ली 301
श्रीनिवासपुरी 294
सत्यावती कॉलेज 289
सेक्टर - 1, नोएजा 288
सोनिया विहार 282
पूसा 280
DU नॉर्थ कैंपस 277
सेक्टर -125, नोएडा 255
नॉलेज पार्क - 5 241
संजय नगर, गाजियाबाद 230
लोनी, गाजियाबाद 202

सोर्स - https://aqicn.org

यह भी पढ़ें- दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सांसदों को लिखा पत्र, संसद में विशेष चर्चा की मांग