विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Adesh Gupta Resigns: आदेश गुप्ता ने दिल्ली BJP अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, MCD चुनाव में हार के बाद लिया फैसला

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Sun, 11 Dec 2022 01:02 PM (IST)

Adesh Gupta Resigns भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आदेश गुप्ता का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। आदेश गुप्ता ...और पढ़ें

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने MCD चुनाव में हार के बाद दिया पद से इस्तीफा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने MCD चुनाव में हार के बाद दिया पद से इस्तीफा

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में पिछले 15 साल से काबिज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पत्ता साफ हो गया है। बीते सात दिसंबर को आए एमसीडी चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी (आप) ने बहुमत हासिल कर लिया।

जेपी नड्डा ने स्वीकार किया इस्तीफा

एमसीडी में हार को लेकर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज यानी रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गुप्ता ने इस्तीफा देकर एमसीडी चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी ली है। जानकारी के अनुसार आदेश गुप्ता ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा दे दिया है। नड्डा ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। 

पार्टी अध्यक्ष पद से अपने इस्तीफे को लेकर आदेश गुप्ता ने कहा, "निगम चुनाव में पार्टी को अपेक्षित परिणाम नहीं मिले, जो हार हुई इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मैंने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है।"

MCD चुनाव में 104 सीटें ही जीत पाई थी BJP

उल्लेखनीय है कि सात दिसंबर को आए चुनाव नतीजों में एकीकृत नगर निगम के 250 वार्डों में से भाजपा 104 सीटें ही जीत पाई थी। वहीं, आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत हासिल की थी। एमसीडी चुनाव में भाजपा आदेश गुप्ता के इलाके में भी सीटें नहीं निकाल पाई थी। इसके बाद से दिल्ली भाजपा पर सवाल उठ रहे थे।

कपिल मिश्रा और गौतम गंभीर नए अध्यक्ष की दौड़ में

आदेश गुप्ता के इस्तीफे के बाद कपिल मिश्रा और गौतम गंभीर को नए अध्यक्ष पद की दौड़ में माना जा रहा है।वहीं, नए अध्यक्ष की घोषणा होने तक प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

वीरेंद्र सचदेवा बने दिल्ली BJP के कार्यकारी अध्यक्ष, सफाई अभियान में कटी थी चार उंगलियां; ऐसा रहा राजनीतिक सफर

ये भी पढ़ें- 

Delhi MCD Election में हार के बाद बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता- एक दिन सबको पद त्यागना पड़ता है

Delhi: एमसीडी के 12 जोन की जिम्मेदारी संभालेंगे AAP के 4 नेता, रखेंगे पार्षदों के कार्य का लेखा-जोखा

Delhi: AAP के नए पार्षदों से बोले CM केजरीवाल- पैसे की लत कभी मत लगाना, वरना बर्बाद हो जाओगो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।