विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR की हवा फिर 'बहुत खराब', अगले कुछ दिनों तक राहत के आसार नहीं; 380 तक पहुंचा AQI

Published: Sun, 04 Jan 2026 09:08 PM (IST)Updated: Sun, 04 Jan 2026 09:18 PM (IST)

दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में लौट आई है, औसत एक्यूआई 307 दर्ज किया गया। हवा की कम ...और पढ़ें

दो दिन की राहत के बाद फिर बिगड़ी दिल्ली की हवा।

दो दिन की राहत के बाद फिर बिगड़ी दिल्ली की हवा।

HighLights

  1. दिल्ली की वायु गुणवत्ता फिर 'बहुत खराब' श्रेणी में।

  2. औसत एक्यूआई 307, हवा की कम गति मुख्य कारण।

  3. अगले कई दिनों तक प्रदूषण से राहत की उम्मीद कम।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। हवा की गति कम होने के चलते सिर्फ दो दिन की राहत के बाद रविवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता फिर से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गई। औसत एक्यूआई 307 दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 267 रहा था। यानी बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली के एक्यूआई में 40 अंकों की बढ़ोतरी हुई है।

शहर के सक्रिय 38 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 25 ने वायु गुणवत्ता को 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया। 11 केंद्रों पर 'खराब' एवं दो केंद्रों पर 'मध्यम' श्रेणी रही। सीपीसीबी के समीर एप पर शादीपुर में सर्वाधिक एक्यूआई 380 दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के अनुसार अगले कई दिनों तक वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' ही रहने की संभावना है।

28_09_2025-delhi_pullution_24063326_15364594

हवा में लगभग सवा दो गुना अधिक प्रदूषक कण

मानकों के मुताबिक हवा में प्रदूषक कण पीएम 10 का स्तर 100 से और पीएम 2.5 का स्तर 60 से कम होने पर ही उसे स्वास्थ्यकारी माना जाता है। सीपीसीबी के मुताबिक रविवार को दिन में दो बजे के करीब दिल्ली समेत एनसीआर की हवा में पीएम 10 का औसत स्तर 222.8 और पीएम 2.5 का औसत स्तर 135.1 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर रहा। यानी दिल्ली-एनसीआर की हवा में मानकों से लगभग सवा दो गुना ज्यादा प्रदूषक कण मौजूद हैं।

unnamed (1)

हवा के पूरी तरह साफ होने की संभावना कम

दिल्ली की हवा में घुले-मिले प्रदूषण के अभी पूरी तरह से साफ होने की संभावना कम ही है। दरअसल, दिल्ली की हवा में इस समय प्रदूषण का जो स्तर बना हुआ है वह अच्छी वर्षा या लगातार चलने वाली तेज हवा जैसे मौसमी कारकों से ही पूरी तरह से साफ हो सकती है।

अगले दो दिनों के बीच ऐसे मौसमी कारकों की संभावना नहीं है। ज्यादातर समय में हवा की गति दस किमी प्रति घंटे से कम ही रहेगी। इसके चलते प्रदूषक कणों का विसर्जन भी धीमा होगा और हवा बहुत खराब श्रेणी में ही बनी रहेगी।

दिल्ली के इन इलाकों का एक्यूआई रहा अधिक

विभिन्न इलाकों का AQI
इलाके एक्यूआई
अलीपुर 323
आनंद विहार 356
अशोक विहार 338
विवेक विहार 342
चांदनी चौक 364
डीटीयू 339
आइटीओ 313
जहांगीरपुरी 365
नेहरू नगर 345
रोहिणी 361
वजीरपुर 348

यह भी पढ़ें- दिल्ली के राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर; अब जिले में होगा सारा काम