विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में 'पहले आओ-पहले पाओ' 2BHK फ्लैट, कड़कड़डूमा में 741 फ्लैट्स बेचने की DDA ने की तैयारी

Published: Sat, 03 Jan 2026 07:39 PM (IST)

कड़कड़डूमा में डीडीए की टावरिंग हाइट्स योजना के पहले चरण में कम बिक्री के बाद, अब शेष फ्लैट 'पहले आओ-पहले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. डीडीए कड़कड़डूमा फ्लैट्स 'पहले आओ-पहले पाओ' पर उपलब्ध

  2. दूसरे चरण में 741 2BHK फ्लैट्स की बिक्री

  3. ऑनलाइन आवेदन, जुलाई 2026 तक कब्जे की उम्मीद

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के टावरिंग हाइट्स एट ईस्ट दिल्ली हब हाउसिंग स्कीम-2026 में ई-नीलामी को उम्मीद के अनुरूप प्रतिक्रिया नहीं मिली।

इस योजना के पहले चरण में 1026 फ्लैटों में से मात्र 178 की ही बिक्री हुई थी। इस कारण अब डीडीए ने शेष फ्लैटों को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर बेचने का निर्णय लिया है। योजना के दूसरे चरण में आम खरीदारों के लिए 2बीएचके श्रेणी के कुल 741 फ्लैट शामिल किए गए हैं।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और खरीदार डीडीए के आवास पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए 2,500 रुपये का पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है।

पहले से रजिस्ट्रेशन है तो नहीं देना होगा शुल्क

यदि पहले से पंजीकरण है तो यह शुल्क नहीं देना होगा। प्रत्येक फ्लैट की बुकिंग के लिए चार लाख रुपये जमा करने होंगे। यह राशि गैर-वापसीयोग्य होगी, लेकिन सफल आवंटन की स्थिति में फ्लैट की कुल कीमत में जोड़ दी जाएगी। आवेदक एक से अधिक फ्लैट के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

फ्लैट के आवंटन के समय कुल कीमत का 75 प्रतिशत भुगतान करना होगा। शेष 25 प्रतिशत राशि निर्माण पूरा होने और कब्जा देने से पहले देनी होगी। फ्लैट का कब्जा जुलाई 2026 तक मिलने की संभावना है।

107 फ्लैट सरकारी संस्थानों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें केंद्र सरकार के विभाग, विश्वविद्यालय, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और स्वायत्त संस्थान आवेदन कर सकते हैं।

योजना से संबंधित प्रमुख तथ्य

  • योजना की शुरुआत: तीन जनवरी
  • ब्रोशर उपलब्धता (डीडीए पोर्टल पर) : आठ जनवरी
  • हेल्प डेस्क की शुरुआत: आठ जनवरी
  • पंजीकरण: आठ जनवरी
  • फ्लैट बुकिंग की शुरुआत: 23 जनवरी
  • योजना का समापन: 31 जनवरी