विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल सरकार ने रोहित वेमुला के भाई को क्लर्क की नौकरी का दिया ऑफर

By Amit MishraEdited By:
Published: Tue, 12 Apr 2016 07:28 PM (IST)Updated: Wed, 13 Apr 2016 07:29 AM (IST)

आत्महत्या करने वाले हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित वेमुला के भाई राजा को दिल्ली सरकार ने क्लर्क की नौकरी ऑफर दिया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार ने आत्महत्या करने वाले हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित वेमुला के भाई को क्लर्क की नौकरी का ऑफर दिया है। रोहित के भाई राजा वेमुला के पास मास्टर्स डिग्री है और दिल्ली सरकार द्वारा उन्हें यह जॉब ऑफर किए जाने के बाद दिल्ली सरकार की आलोचना हो रही है। हैदराबाद यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों ने इसे अपमान जनक बताया है।

रोहित वेमुला के भाई को नौकरी देगी दिल्ली सरकार

राजा ने मंगलवार को कहा कि उन्हें यह नौकरी सहानुभूति के आधार पर ऑफर की गई है और अभी तक उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया है। बता दें रोहित की आत्महत्या पर मचे बवाल के बीच केजरीवाल ने 24 फरवरी को रोहित की मां से मुलाकात की थी और तभी उनके भाई को नौकरी देने की घोषणा की थी।

मायावती से मिलीं रोहित वेमुला की मां

राजा वेमुला के पास अप्लाइड जिऑलजी में 72.8 प्रतिशत अंकों के साथ पुडुचेरी सेंट्रल यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री है। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा (NET) भी पास की है और इससे वह देश के किसी भी कॉलेज में बतौर असिस्टेंट प्रफेसर की नियुक्ति का मानदंड भी पूरा करते हैं।