विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोहित वेमुला के भाई को नौकरी देगी दिल्ली सरकार

By Ramesh MishraEdited By:
Published: Fri, 11 Mar 2016 03:47 PM (IST)Updated: Fri, 11 Mar 2016 04:00 PM (IST)

हैदराबाद विश्वविद्यालय में आत्महत्या करने वाले दलित छात्र रोहित वेमुला के छोटे भाई राजा वेमुला को दिल्ली सरकार ने नौकरी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली । हैदराबाद सेंट्रल विश्वविद्यालय में आत्महत्या करने वाले दलित छात्र रोहित वेमुला के छोटे भाई राजा वेमुला को दिल्ली सरकार ने नौकरी देने का फैसला किया है। बुधवार को इसके लिए खास तौर पर कैबिनेट की बैठक बुलाई गई और फैसला लिया गया।

रोहित वेमुला की मां ने बुधवार सुबह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके निवास पर मुलाकात कर अपने छोटे बेटे के लिए नौकरी की मांग की थी। इस दौरान, रोहित की मां राधिका वेमुला, उनका छोटा बेटा राजा वेमुला और रोहित के करीबी दोस्तों में से एक सुनकन्न वेलपुला सहित अन्य लोग मौजूद थे। बताया जाता है कि राजा वेमुला अप्लाइड जियोलॉजी मेï एमएससी कर रहा है।

बताया जाता है कि रोहित वेमुला के परिवार के आग्रह पर विचार के लिए मुख्यमंत्री ने बुधवार शाम को ही कैबिनेट के समक्ष प्रस्ताव रखा। इस दौरान रोहित के भाई को नौकरी पर रखने का फैसला लिया गया। मालूम हो कि रोहित को न्याय दिलाने की माïग को लेकर मंगलवार को आयोजित हुए एक आयोजन में उसके परिवार ने भी भागीदारी की थी।

केजरीवाल ने भी इसमें हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होïने केंद्र सरकार पर छात्रों के खिलाफ युद्ध छेडऩे का आरोप लगाते हुए उसकी आलोचना की थी। इसके साथ ही विश्वविद्यालयों में भेदभाव के खिलाफ आंदोलनरत छात्रों द्वारा प्रस्तावित 'रोहित कानून के समर्थन में अपनी आवाज उठाई थी। गौरतलब है कि रोहित का शव गत 17 जनवरी को विश्वविद्यालय परिसर के छात्रावास में छत से लटका हुआ पाया गया था।

उधर, रोहित वेमुला के लिए न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर परिजनों समेत कई विश्ववद्यालयों के छात्रों ने धरना देने और कैंडल मार्च निकालने का प्रयास किया। पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियोï को वहां से हटाया और तिलक मार्ग थाने ले गई। प्रदर्शन में रोहित वेमुला की मां भी शामिल थीं। प्रदर्शन में हैदराबाद विश्वविद्यालय, डीयू, जेएनयू, जामिया आदि के छात्रोï ने हिस्सा लिया।