विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक बार फिर India Vs Pakistan! ICC World Cup 2019 के सेमीफाइनल में भिड़ सकती हैं दोनों टीमें

By Ruhee ParvezEdited By:
Published: Mon, 24 Jun 2019 01:58 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 25 Jun 2019 07:22 AM (GMT+05:30)

ICC World Cup 2019 क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है भारत-पाक ऐसी टीमें हैं जो कभी भी कुछ भी कर सबको ...और पढ़ें

एक बार फिर India Vs Pakistan! ICC World Cup 2019 के सेमीफाइनल में भिड़ सकती हैं दोनों टीमें
एक बार फिर India Vs Pakistan! ICC World Cup 2019 के सेमीफाइनल में भिड़ सकती हैं दोनों टीमें

नई दिल्ली, जेएनएन। ICC World Cup 2019: क्रिकेट के किसी भी बड़े टूर्नामेंट में जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होती हैं तो वो कोई मामूली मुकाबला नहीं होता। यह एक ऐसा मैच हो जाता है जहां दबाव, उम्मीदें और जोश का स्तर कहीं ज्यादा हो जाता है। इस मुकाबले में खेल के अलावा कई और चीजें जुड़ी होती हैं, इसलिए इसे महामुकाबला कहा जाता है। 

दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव ज्यादा बढ़ जाने की वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच कम होने लगे हैं। यह दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी के टूर्नामेंट में ही आमने-सामने नजर आती हैं। क्रिकेट मैच कम होने की वजह से फैन्स भी ज्यादा जोश में नजर आते हैं और साथ ही भावुक हो जाते हैं। ऐसी ही कुछ मैचेस्टर में 16 जून को हुए वर्ल्ड कप मैच के दौरान देखा गया। 20 साल पहले इसी मैदान पर इन दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप का रोमांचक मुकाबला हुआ था।

WC 2019 PAK vs SA: अब कप्‍तान सरफराज अहमद को नहीं पड़ेंगी गालियां, कोच ने बताई ये वजह

इस हाईवोल्टेज मैच के टिकट रिलीज होने के 48 घंटे में सोल्ड आउट हो गए थे। यहां तक कि दीवानगी की इंतिहा इस हद तक थी कि लोगों ने मैच से पहले रीसेल में 6000 डॉलर में बिक रहे टिकट भी खरीद लिए। इस मैच में भी भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान को 7वीं बार शिकस्त दी। पूरे देश में इस जीत का जश्न ऐसे मनाया गया था जैसे भारत ने मैच नहीं वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीत ली हो। हालांकि, पाकिस्तानी फैन्स एकतरफा मुकाबले से अपनी टीम से नाराज दिखे।

भारत-पाक के बीच भी हो सकती है सेमीफाइनल
वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल 9 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाना है। यह मैच प्वॉइंट टेबल पर पहले और चौथे स्थान पर काबिज टीम के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच भी खेला जा सकता है, अगर भारत प्वॉइंट टेबल पर सबसे ऊपर हो और पाकिस्तान किसी तरह टॉप-4 में जगह बना ले। हालांकि, जिस तरह से पाकिस्तान खेल रही है ऐसा होना आसान नहीं है।  इस वक्त सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान 6 मैचों में दो जीत और तीन हार के साथ प्वॉइंट टेबल पर छठे स्थान पर है।

क्रिकेट में 11 तरीके से आउट होता है खिलाड़ी, इस एक तरीके से आजतक कोई भी नहीं हुआ OUT

इस गणित से टॉप-4 में जगह बना सकता है पाक
पाकिस्तान के अगले मुकाबले न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से होने हैं। भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के लिए पाकिस्तान को बचे सभी मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी। साथ ही श्रीलंका, वेस्ट इंडीज और बांग्लादेश को अपने बचे मैचों में से कम से कम एक-एक मुकाबला हारना होगा।  इसके अलावा इंग्लैंड को भी बचे तीनों मैच में हार ना होगा। इसके बाद ही पाकिस्तान का टॉप-4 में पहुंचना मुमकिन हो पाएगा।

टीम इंडिया को पहुंचना होगा टॉप पर 

वहीं, दूसरी तरफ टीम इंडिया अभी तक इस टूर्नामेंट में अजय रही है लेकिन टॉप पर आने के लिए उसे बचे सभी मैच जीतने होंगे। भारत का मुकाबला अभी श्रीलंका और वेस्ट इंडीज से होना है, अगर कोहली की टीम इनमें जीत दर्ज करती है तो यह पाकिस्तान के लिए भी फायदेमंद हो जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी। भारतीय टीम 17 अंकों  के साथ टॉप पर होगी, वहीं पाकिस्तान 11 अंकों के साथ चौथे स्थान पर होगी। ऑस्ट्रेलिया दूसरे और न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर होगी।  

क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है जबकि भारत और पाकिस्तान दो ऐसी टीमें हैं जो कभी भी कुछ भी कर सबको चौकां सकती हैं। इसी तरह इस पूरे गणित को ध्यान में रखें तो भारत और पाकिस्तान का सेमीफाइनल मुकाबला मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं है।

इसके अलावा आप लाइव अपडेट और मैच से जुड़ी रोचक खबरें dainikjagran.com पर पढ़ सकते हैं।   

जागरण ऐप पर शुरू हो गया है 
 क्रिकेट क्विज कांटेस्ट । रोज जीत सकते हैं स्मार्ट फोन। आज से ही हिस्सा लें। डाउनलोड करें जागरण ऐप। 

Andrioid 
 फोन पर डाउनलोड करने के लिए यहां  क्लिक  करें। 
Iphone  पर डाउनलोड करने के लिए यहां  क्लिक  करें।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप