विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ICC World Cup 2019 PAK vs SA: अब कप्‍तान सरफराज अहमद को नहीं पड़ेंगी गालियां, कोच ने बताई ये वजह

By Rizwan MohammadEdited By:
Published: Mon, 24 Jun 2019 12:55 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jun 2019 01:01 PM (IST)

ICC World Cup 2019 PAK vs SA दक्षिण अफ्रीका पर मिली जीत के बाद पाकिस्‍तान को उम्‍मीद है कि भारत ...और पढ़ें

ICC World Cup 2019 PAK vs SA: अब कप्‍तान सरफराज अहमद को नहीं पड़ेंगी गालियां, कोच ने बताई ये वजह
ICC World Cup 2019 PAK vs SA: अब कप्‍तान सरफराज अहमद को नहीं पड़ेंगी गालियां, कोच ने बताई ये वजह

नई दिल्‍ली, जेएनएन। ICC World Cup 2019 PAK vs SA: दक्षिण अफ्रीका पर मिली जीत के बाद पाकिस्‍तान को उम्‍मीद है कि भारत से हारने का गुस्‍सा लोगों में कम हो जाएगा। खिलाडि़यों से लोग ढंग से पेश आएंगे। पिछले मैच में भारत से मिली करारी हार के बाद से पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम की लगातार फजीहत हो रही थी। क्रिकेट फैंस ने पाकिस्‍तानी कप्‍तान सरफराज अहमद को गालियां तक दी थीं, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। 

इंग्‍लैंड के लंदन स्थित लार्ड्स क्रिकेट मैदान पर 23 जून रविवार को हुए मैच में पाकिस्‍तान ने दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया। इस मैच में पाकिस्‍तान ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 308 रनों का लक्ष्‍य रखा। टारगेट का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम शुरुआत से ही लड़खड़ाती नजर आई और नतीजा भी उसके पक्ष में नही रहा। पाकिस्‍तान ने यह मैच 49 रनों से जीत लिया और इसके साथ उसने सेमीफाइनल की रेस की लड़ाई में खुद को बनाए रखा।

इस जीत के बाद से पाकिस्‍तान टीम के कोच मिकी आर्थर को उम्‍मीद है कि क्रिकेट फैंस उनके खिलाडि़यों से अच्‍छे बर्ताव करेंगे। दरअसल, भारत से मिली हार से बौखलाए पाकिस्‍तान के फैंस ने पाक टीम के खिलाडि़यों की सरेआम बेइज्‍जती करनी शुरू कर दी थी। पाकिस्‍तानी कप्‍तान सरफराज अहमद को तो फैंस ने खूब गालियां भी दी थीं। कई ऐसे वीडियो भी सामने आए थे जिनमें पाकिस्‍तान टीम के सपोटर्स खिलाडि़यों की फिटनेस और प्रदर्शन को लेकर गंदे गंदे कमेंट कर रहे थे।

दक्षिण अफ्रीका पर मिली जीत के बाद पाकिस्‍तानी कोच मिकी आर्थर का एक वीडियो आईसीसी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में मिकी आर्थर ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका पर जीत मिलने से पाकिस्‍तान टीम के सपोटर्स का गुस्‍सा कम हो जाएगा और वह खिलाडि़यों से अच्‍छे से पेश आएंगे। उन्‍हें उम्‍मीद है कि लोग फिर से पाकिस्‍तानी क्रिकेटर्स को पहले जैसा प्‍यार देंगे।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप