विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RCB ने WPL 2025 का किया धमाकेदार आगाज, पेरी-रिचा ने रचा इतिहास और टीम को दिलाई सबसे बड़ी जीत

Published: Sat, 15 Feb 2025 08:55 AM (IST)

एलिस पेरी और रिचा घोष की धमाकेदार पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर लीग 2025 के ...और पढ़ें

आरसीबी ने गुजरात को मात देकर रिकॉर्ड बनाया
आरसीबी ने गुजरात को मात देकर रिकॉर्ड बनाया

HighLights

  1. डब्ल्यूपीएल इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत
  2. आरसीबी ने गुजरात के खिलाफ 202 रनों का लक्ष्य केवल 18.3 ओवर में किया प्राप्त
  3. आरसीबी की जीत में एलिस पेरी और ऋचा घोष ने धमाकेदार पारियां खेली

जेएनएन, नई दिल्ली। गत चैंपियन रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने डब्ल्यूपीएल के तीसरे सत्र के उद्घाटन मुकाबले में आस्ट्रेलियन आलराउंडर एलिसे पेरी (57) और भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष (64*) की अर्धशतकीय पारी के दम पर इतिहास रच दिया।

वडोदरा में खेले गए टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने केवल 18.3 ओवर में ही चार विकेट पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। यह डब्ल्यूपीएल (WPL) इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज है।

गार्डनर का ऑलराउंड प्रदर्शन

गुजरात जायंट्स के लिए सत्र बदल गए परंतु लक्ष्य का बचाव करने की क्षमता विकसित नहीं हुई। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 201 रन बनाए तो एक समय यह लक्ष्य बहुत दूर लग रहा था। गुजरात की कप्तान एश्ले गार्डनर की धुआंधार पारी (79) के बाद आलराउंड प्रदर्शन (33/2) भी टीम की जीत के लिए पर्याप्त साबित नहीं हुआ।

आरसीबी की खराब शुरुआत

इसका प्रमुख कारण रहा रिचा घोष (64*) और एलिसे पेरी (57) की धमाकेदार पारी। हालांकि, 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गत चैंपियन की शुरुआत अच्छी नहीं थी। टीम ने केवल 14 रनों पर अपने दोनों ओपनर का विकेट गंवा दिया था।

यह भी पढ़ें: MI W vs DC W Live Streaming: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगी टक्‍कर, जानें कैसे लाइव देखें यह मैच

पेरी-घोष का धमाका

इसके बाद पहले एलिसे पेरी और फिर अंत में रिचा घोष ने धमाकेदार पारी खेलकर नौ गेंद शेष रहते ही टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। इस दौरान रिचा को कनिका (30) का भी पूरा साथ मिला, दोनों ने पांचवें विकेट के लिए अविजित 93 रन जोड़े।

पेरी ने केवल 34 गेंदों में 6 चौके और दो छक्‍के की मदद से 57 रन बनाए। वहीं, रिचा घोष ने 27 गेंदों में सात चौके और चार छक्‍के की मदद से नाबाद 64 रन बनाए। कनिका आहुजा ने 13 गेंदों में चार चौके की मदद से नाबाद 30 रन बनाए। इन तीनों ने आरसीबी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

डब्ल्यूपीएल की सबसे सफल लक्ष्य की प्राप्ति
रन टीम विरुद्ध स्‍थान साल
202 आरसीबी गुजरात वडोदरा 2025
191 मुंबई गुजरात दिल्‍ली 2024
189 आरसीबी गुजरात मुंबई (ब्रेबोर्न) 2023
179 यूपी गुजरात मुंबई (ब्रेबोर्न) 2023
172 मुंबई दिल्‍ली बेंगलुरु 2024

यह भी पढ़ें: GG W vs RCB W Highlights: ऋचा घोष ने पलटी बाजी, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले ही मैच में रचा इतिहास