Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    MI W vs DC W Live Streaming: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगी टक्‍कर, जानें कैसे लाइव देखें यह मैच

    Updated: Fri, 14 Feb 2025 08:38 PM (IST)

    विमंस प्रीमियर लीग 2025 के दूसरे मैच में पहले टूर्नामेंट की विजेता मुंबई इंडियंस और दो बार फाइनल में जगह बनाने वाली दिल्ली कैपिटल्स का आमना-सामना होगा। मुंबई और दिल्ली दोनों टीमों ने पहले दो टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में जगह बनाई थी। मुंबई दूसरे टूर्नामेंट के एलिमिनेटर में बाहर हो गई थी जबकि दिल्ली को फाइनल में रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार का सामना करना पड़ा था।

    Hero Image
    जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई। इमेज- एक्‍स

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पहले टूर्नामेंट की विजेता मुंबई इंडियंस और दो बार फाइनल में जगह बनाने वाली दिल्ली कैपिटल्स के बीच शनिवार को यहां होने वाले महिला प्रीमियर लीग ( WPL 2025) के मैच में सभी की निगाहें विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा पर टिकी रहेंगी जिनका लक्ष्य अच्छा प्रदर्शन करके राष्ट्रीय टीम में वापसी करना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फाइनल में पहुंची थी दिल्‍ली

    मुंबई और दिल्ली दोनों टीमों ने पहले दो टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में जगह बनाई थी। मुंबई दूसरे टूर्नामेंट के एलिमिनेटर में बाहर हो गई थी जबकि दिल्ली को फाइनल में रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार का सामना करना पड़ा था।

    इससे पता चलता है कि यह दोनों टीम कितनी अच्छी हैं और इसलिए उनके बीच रोमांचक मुकाबला होने की संभावना है। मुंबई ने अपने प्रमुख खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखा है और उसके टीम संयोजन में किसी तरह के खास बदलाव की संभावना नहीं है।

    चोट के कारण पूजा बाहर

    भारत की तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई है और मुंबई ने उनकी जगह बाएं हाथ की स्पिनर पारुनिका सिसोदिया को लिया है जिन्होंने हाल ही में अंडर -19 महिला टी 20 विश्व कप में भारत को चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाई थी। अंडर-19 टी20 विश्व कप विजेता टीम की एक अन्य सदस्य जी कमलिनी पर भी निगाहें रहेंगी, जिन्होंने सात मैच में 143 रन बनाए थे।

    मुंबई के पास हरमनप्रीत कौर के रूप में अनुभवी कप्तान और बल्लेबाज है। उसकी टीम में कुछ कुशल विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं जिनमें नेट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड), हेले मैथ्यूज (वेस्टइंडीज), अमेलिया केर (न्यूजीलैंड) के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका की नादिन डी क्लार्क, शबनिम इस्माइल और क्लो ट्राईटन प्रमुख हैं।

    जहां तक दिल्ली का सवाल है तो सभी की निगाहें विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज शेफाली पर होंगी जिन्होंने राष्ट्रीय टीम से बाहर होने के बाद घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। वह अपनी इस फॉर्म को यहां जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

    लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल

    मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच कब खेला जाएगा?

    मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच 15 फरवरी, शनिवार को खेला जाएगा।

    मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच कहां खेला जाएगा?

    मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच वड़ोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जाएगा।

    मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?

    मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस 7 बजे होगा।

    मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें?

    गुजरात जायंट्स विमंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विमंस के बीच मैच स्‍टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। मुकाबले की लाइव स्‍ट्रीमिंग जियो हॉटस्‍टार एप पर उपलब्‍ध रहेगी। मैच से जुड़ी सभी खबरें आपको दैनिक जागरण पर भी पढ़ने को मिलेंगी।

    मुंबई इंडियंस विमंस

    हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अक्षिता माहेश्वरी, परुनिका सिसौदिया, अमनदीप कौर, हेली मैथ्यूज, सइका इशाक, अमनजोत कौर, जिन्तिमनी कलिता, सजीवन सजना, अमेलिया केर, कीर्तन बालाकृष्णन, संस्कृति गुप्ता, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, शबनिम इस्माइल, जी कमलिनी, नताली साइवर-ब्रंट, यास्तिका भाटिया।

    दिल्ली कैपिटल्स विमंस

    एलिस कैप्सी, मेग लैनिंग, सारा ब्राइस, एनाबेल सदरलैंड, मिन्नू मणि, शेफाली वर्मा, अरुंधति रेड्डी, एन चरानी, ​​शिखा पांडे, जेमिमा रोड्रिग्स, नंदिनी कश्यप, स्नेहा दीप्ति, जेस, जोनासेन, निकी प्रसाद, तानिया भाटिया, मार्चिज़ैन कप्प, राधा यादव, टिटास साधु।

    ये भी पढ़ें: WPL 2025: 14 फरवरी से होगा आगाज; शेड्यूल, टाइमिंग से लेकर लाइव स्‍ट्रीमिंग तक एक क्लिक में जानें सबकुछ