विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WPL 2025: 14 फरवरी से होगा आगाज; शेड्यूल, टाइमिंग से लेकर लाइव स्‍ट्रीमिंग तक एक क्लिक में जानें सबकुछ

Published: Tue, 11 Feb 2025 01:15 PM (IST)

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का 14 फरवरी शुक्रवार से आगाज हो रहा है। लीग के तीसरे सीजन का फाइनल ...और पढ़ें

14 फरवरी से होगा तीसरे सीजन का आगाज। इमेज- WPL
14 फरवरी से होगा तीसरे सीजन का आगाज। इमेज- WPL

HighLights

  1. 5 टीमों के बीच होगी टक्‍कर
  2. 4 शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले
  3. 15 मार्च को खेला जाएगा फाइनल

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंतजार की घड़ियां खत्‍म होने वाली हैं। कुछ ही दिनों में महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का आगाज होने जा रह है। 14 फरवरी, शुक्रवार से लीग के तीसरे सीजन का आगाज होगा और फाइनल 15 मार्च को खेला जाएगा।

पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात जायंट्स से होगा। तीसरे सीजन के सभी मैच 4 वेन्‍यू पर खेले जाएंगे। मुकाबले वडोदरा, बेंगलुरु, लखनऊ और मुंबई में होंगे। तीसरे सीजन में ग्रुप स्‍टेज में 20 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद दो नॉकआउट गेम होंगे।

WPL 2025 टीमें

  • गुजरात जायंट्स
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • मुंबई इंडियंस
  • दिल्ली कैपिटल्स
  • यूपी वारियर्स

WPL 2025 शेड्यूल

वडोदरा - कोटाम्बी स्टेडियम

  • 14 फरवरी: गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, शाम 7:30 बजे
  • 15 फरवरी: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7:30 बजे
  • 16 फरवरी: गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वारियर्स, शाम 7:30 बजे
  • 17 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, शाम 7:30 बजे
  • 18 फरवरी: गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, शाम 7:30 बजे
  • 19 फरवरी: यूपी वारियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7:30 बजे

बेंगलुरु - एम ​​चिन्नास्वामी स्टेडियम

  • 21 फरवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस, शाम 7:30 बजे
  • 22 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वारियर्स, शाम 7:30 बजे
  • 24 फरवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वारियर्स, शाम 7:30 बजे
  • 25 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जाइंट्स, शाम 7:30 बजे
  • 26 फरवरी: मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वारियर्स, शाम 7:30 बजे
  • 27 फरवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स, शाम 7:30 बजे
  • 28 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, शाम 7:30 बजे
  • 1 मार्च: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7:30 बजे

लखनऊ - इकाना क्रिकेट स्टेडियम

  • 3 मार्च: यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, शाम 7:30 बजे
  • 6 मार्च: यूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, शाम 7:30 बजे
  • 7 मार्च: गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7:30 बजे
  • 8 मार्च: यूपी वारियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, शाम 7:30 बजे

मुंबई - ब्रेबॉर्न स्टेडियम

  • 10 मार्च: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाइंट्स, शाम 7:30 बजे
  • 11 मार्च: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, शाम 7:30 बजे

नॉकआउट मैच - ब्रेबॉर्न स्टेडियम, मुंबई

  • 13 मार्च: एलिमिनेटर, शाम 7:30 बजे
  • 15 मार्च: फाइनल, शाम 7:30 बजे

WPL 2025 का फॉर्मेट

WPL 2025 राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। जिसके बाद नॉकआउट स्‍टेज होगा। पांच टीमों में से प्रत्येक टीम राउंड-रॉबिन स्‍टेज के दौरान दो बार अन्य टीमों का सामना करेगी। जीतने वाली टीम को 2 अंक मिलेंगे।

अगर कोई मैच रद हो जाता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। राउंड-रॉबिन स्‍टेज के बाद अंक तालिका में टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल में सीधे एंट्री करेगी। वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर मैच खेलेंगी। एलिमिनेटर की विनर टीम फाइनल में जगह बनाएगी।

WPL 2025 लाइव स्ट्रीमिंग

भारत में WPL 2025 मैचों का लाइव टेलीकास्‍ट कहां देख सकते हैं?

भारत में स्पोर्ट्स18 नेटवर्क पर WPL 2025 मैचों का लाइव टेलीकास्‍ट देख सकते हैं।

भारत में WPL 2025 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

भारत में JioCinema एप और वेबसाइट पर WPL 2025 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। इसके अलावा दैनिक जागरण पर भी आपको सभी मैच की लाइव अपडेट और लीग से जुड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी।

ये भी पढ़ें: WPL 2025 All Team Squad: MI W ने कमालिनी जी तो RCB W ने प्रेमा रावत को खरीदा, देखें नीलामी के बाद कैसी हैं सभी टीम